सर्दियों में होने वाली है शादी तो हनीमून के लिए परफेक्ट हैं ये Destination Places

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2022 - 05:40 PM (IST)

सर्दियों ने दस्तक दे दी है। इस मौसम में शादी हो तो कपल्स हनीमून डेस्टिनेशन्स को लेकर थोड़ा कंफ्यूज हो जाते हैं। कपल्स ऐसी जगहों की तराश करते हैं यहां पर जाकर वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकें। कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें। अगर आप भी सर्दियों में शादी के बाद हनीमून डेस्टिनेशन्स को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो इन जगहों पर जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

डलहौजी 

आप सर्दियों में डलहौजी घूमने के लिए जा सकते हैं। डलहौजी भी एकदम परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन साबित होगा। खासकर सर्दियों में यहां पर काफी बर्फबारी होती है। चीड़ के पेड़ों से इस मौसम में बर्फ भी गिरती है। यहां का शानदार नजारा आपका दिल जीत लेगा। आप सुनकर हैरान हो जाएंगे कि यहां पर सर्दियों में स्नोफॉल भी होता है। नवंबर से फरवरी के महीनों में आप यहां पर घूमने के लिए जा सकते हैं। 

PunjabKesari

कुर्ग 

कुर्ग आप घूमने के लिए सर्दियों में जा सकते हैं। वॉटरफॉल और हरे-भरे बागान आपका दिल जीत लेंगे। अगर आपको ज्यादा सर्दियां अच्छी नहीं लगती तो आप कुर्ग में जा सकते हैं। क्योंकि यहां पर ज्यादा ठंड भी नहीं पड़ती। इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहते हैं। हरे-भरे बागान आपका दिल जीत लेंगे। अक्टूबर से फरवरी के बीच आप कभी भी यहां पर जा सकते हैं। 

गंगटोक 

आप भारत के गंगटोक में जा सकते हैं। यहां पर आप सनराइज देख सकते हैं। इसके अलावा गंगटोक में आप नाथु ला पास, त्सोंगमो लेक जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं। सर्दियों में अगर आपकी शादी हो रही है तो यह जगहें एकदम बेस्ट रहेंगी। अक्टूबर से दिसंबर के बीच आप कभी भी यहां पर जा सकते हैं। 

PunjabKesari

वायनाड 

आप केरल के वायनाड की सैर कर सकते हैं। यह जगह भी भारत की खूबसूरत जगहों में से एक हैं। एक बार यहां पर आप सैर करने के लिए जरुर जाएं। दिसंबर के महीने में वायनाड एकदम बेस्ट प्लेस है। यहां पर जाकर आपको बिल्कुल भी बोरियत नहीं होगी। खासकर अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच आप यहां पर घूमने के लिए जा सकते हैं। 

ऊटी 

आप भारत के ऊटी में घूमने के लिए जा सकते हैं। यह भी टॉप हनीमून डेस्टिनेशन्स में से एक है। यहां पर आप कई सारी खूबसूरत जगहों का रुख कर सकते हैं। अक्टूबर से फरवरी यहां पर एकदम बेस्ट प्लेसेज रहेगी। यहां पर कई सारे वॉटरफॉल और डेम भी आप देख सकते हैं। 

PunjabKesari

अंडमान 

पहाड़ों और रेगिस्तान से दूर अगर आप कहीं हनीमून के लिए जाना चाहते हैं तो अंडमान एकदम बेस्ट है। अंडमान आपके लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन साबित होगा। समुद्री दुनिया के अगर आप नजारे देखना चाहते हैं तो अंडमान में जा सकते हैं। यहां पर आप कई तरह की वॉटर एक्टिविटीज भी एंजॉय कर सकेंगे। 

जैसलमेर 

आप हनीमून के लिए जैसलमेर जा सकते हैं। आर्ट और कल्चर को अलग तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए आप जैसलमेर का रुख कर सकते हैं। जैसलमेर आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन रहेगा। शाही किलों, डेजर्ट सफारी, कैंपिंग, बोनफायर जैसी चीजों का आप अपने पार्टनर के साथ आनंद ले सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static