जो यहां जाता है वहीं का हो जाता है....जिस जगह पर हुआ टूरिस्ट अटैक वह है कश्मीर की शान, देखें तस्वीरें
punjabkesari.in Wednesday, Apr 23, 2025 - 05:52 PM (IST)

नारी डेस्क: कल हुए आतंकी हमले से पहले जम्मू-कश्मीर का पहलगाम (Pahalgam) भारत का एक बेहद खूबसूरत और शांतिपूर्ण टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता था। इसे प्यार से‘गड़रियों की घाटी (Valley of Shepherds) भी कहा जाता है। यह जगह अपनी नैसर्गिक सुंदरता, हरे-भरे मैदानों और बर्फ से ढंकी पहाड़ियों के कारण सैलानियों को आकर्षित करती है।आइए जानते हैं पहलगाम के बारे में विस्तार से।
पहलगाम के प्रमुख आकर्षण
पहलगाम अमरनाथ यात्रा की शुरुआत का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां से अमरनाथ गुफा की ओर जाते हैं।पहलगाम से होकर बहती है लिद्दर नदी, जो अपनी साफ और ठंडी धाराओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां रिवर राफ्टिंग और ट्राउट फिशिंग की भी सुविधा है। यह घाटी मशहूर फिल्म ‘बेताब’ (1983) की शूटिंग के कारण प्रसिद्ध हुई। चारों ओर हरे-भरे पेड़, ऊंचे पहाड़ और बीच में बहती नदी का दृश्य दिल को लुभाता है।

स्वर्ग से कम नहीं है ये जगह
गर्मियों में जब मैदान गर्म होते हैं, तब भी यहां की ऊंची चोटियां बर्फ से ढकी रहती हैं। सर्दियों में पूरा पहलगाम एक स्नोफॉल हेवन बन जाता है। पहलगाम एक ऐसी जगह है जहाँ प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्म का अनोखा मेल है। यहां की ताजगी भरी हवा, कल-कल बहती नदियां और सादगी से भरे लोग इस जगह को वाकई स्वर्ग जैसा बनाते हैं।

तुलियन झील है फेमस
ये खूबसूरत झील पहलगाम से 15 किलोमीटर दूर स्थित है।झील के चारों ओर बर्फ से ढंके पहाड़ और हरे मैदान हैं, जो इसे ट्रेकिंग के लिए बेहतरीन जगह बनाते हैं। इसे "मिनी स्विट्ज़रलैंड" भी कहा जाता है। चारों ओर देवदार के पेड़ों से घिरी यह जगह घुड़सवारी और पिकनिक के लिए बेहतरीन है। मार्च और अक्टूबर में यहां लोग ज्यादा आते हैं, जब मौसम सुहावना रहता है और प्राकृतिक सौंदर्य चरम पर होती है। पहलगाम केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि आत्मा को सुकून देने वाली एक जगह है, जहां प्रकृति, आस्था और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलता है।