सचिन तेंदुलकर का 100 करोड़ का घर: शाही फर्नीचर, सुंदर मंदिर, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 02:11 PM (IST)

नारी डेस्क:  क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का मुंबई वाला बंगला किसी महल से कम नहीं है। बांद्रा में स्थित यह घर 6,000 स्क्वायर फीट में फैला है और इसका नाम दोराब विला है। सचिन ने इसे 2007 में खरीदा और बड़े प्यार से सजाया। घर में शानदार पेंटिंग्स, आधुनिक सुविधाएं और एक बड़ा बगीचा है। यह घर न केवल उनकी शाही शैली दिखाता है, बल्कि परिवार के लिए आराम और सुकून का स्थान भी है।

घर की वास्तुकला और सादगी

सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार बांद्रा, मुंबई में रहते हैं। उनका बंगला 1926 के पारसी आर्किटेक्चर और आधुनिक डिजाइन का बेहतरीन मिश्रण है। घर में सचिन अपनी पत्नी अंजलि, बेटे अर्जुन और बेटी सारा के साथ रहते हैं। अब अर्जुन की शादी के बाद बहू सानिया चंडोक भी इस घर में परिवार का हिस्सा बन सकती हैं। बंगले की कीमत 2007 में 39 करोड़ रुपये थी, जो आज लगभग 100 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इसे सजाने में सचिन को पूरे चार साल लगे और 2011 में परिवार के साथ शिफ्ट हुए।

PunjabKesari

शानदार प्रवेश और दरवाजा

घर में कई मंजिलें हैं, जिनमें दो बेसमेंट और एक छत शामिल है। मुख्य दरवाजा गहरे रंग की लकड़ी से बना है, जिस पर खूबसूरत नक्काशी की गई है। दरवाजे के दोनों ओर काले संगमरमर का फर्श और कतार में लगे गमले घर की भव्यता को बढ़ाते हैं।

लिविंग रूम और डाइनिंग एरिया

सचिन का लिविंग रूम बड़ा और आरामदायक है। सफेद और भूरे रंगों से सजाया गया यह कमरा आरामदायक सोफों और रंग-बिरंगे कुशन से भरा हुआ है। फर्श पर क्रीम रंग का चमकदार मार्बल है। कमरे में चमड़े की बड़ी कुर्सी और आइवरी रंग के लैंप कमरे की शोभा बढ़ाते हैं। लिविंग रूम के एक हिस्से में सचिन की सभी अवार्ड्स और ट्रॉफियां बड़े करीने से सजाई गई हैं। इसके पास उनका डाइनिंग एरिया है, जिसमें महोगनी ब्राउन रंग की डाइनिंग टेबल और गहरे भूरे रंग की चमड़े की कुर्सियां हैं। पीछे की दीवार पर लगी रंगीन मॉडर्न आर्ट पेंटिंग इस एरिया को और आकर्षक बनाती है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  तारा सुतारिया ने मुंबई में खरीदा अपना पहला घर, गृह प्रवेश की तस्वीरों में दिखा सादगी और अपनापन

पूजा घर और मंदिर

घर में सचिन का मंदिर वाला हिस्सा उनकी आस्था और सादगी को दर्शाता है। यहां देवी-देवताओं की सुंदर तस्वीरें और मूर्तियां फूलों की मालाओं से सजी हुई हैं। लकड़ी की नक्काशीदार अलमारियां और सफेद संगमरमर का फर्श इस स्थान को पवित्र और शांत वातावरण देता है। लिविंग रूम से सटा एक छोटा पूजा घर भी है, जहां पारंपरिक चौकी और आधुनिक फर्नीचर का मिश्रण दिखाई देता है। दीवारों पर देवी-देवताओं की पेंटिंग्स और कलाकृतियां घर की शोभा बढ़ाती हैं।

क्लासिक और वॉर्म लुक

लकड़ी की सीढ़ियां और छत पर लकड़ी के पैनल घर को क्लासिक और वॉर्म लुक देते हैं। यह एरिया अक्सर त्योहारों में ताजे फूलों और मालाओं से सजाया जाता है। सफेद संगमरमर का फर्श और हल्की रंगत वाली दीवारें जगह को खुला और हवादार दिखाती हैं।

PunjabKesari

बालकनी, छत और बगीचा

घर की बालकनी और छत आधुनिक डिजाइन और प्रकृति का बेहतरीन मिश्रण हैं। ग्रे पत्थर का फर्श, चारों तरफ हरी-भरी पौधों और घास के साथ मिलकर यह एक शांत और सुंदर कोना बनाता है। सचिन यहाँ योग और कसरत करते हैं। सचिन का बगीचा हरे-भरे पेड़ों, पौधों और घास से भरा हुआ है। दिवाली जैसे त्यौहारों पर परिवार यहां खुशी मनाता है। बगीचे में आरामदायक बैठने की व्यवस्था और सुंदर लाइटिंग इसे शाम के समय और भी आकर्षक बनाती है। सचिन तेंदुलकर का यह घर न केवल शाही और भव्य है, बल्कि परिवार के लिए आराम, सादगी और आस्था का प्रतीक भी है। आधुनिक सुख-सुविधाओं और पारंपरिक डिज़ाइन का बेहतरीन मेल इसे हर किसी के लिए होम डेकोर का प्रेरणास्रोत बनाता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static