होली पर नानी ने नाती पर डाला उबलता पानी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 03:11 PM (IST)

नारी डेस्क:  होली के त्योहार पर रंग और खुशियों के बजाय इस बार देश के कई हिस्सों से हिंसा, झगड़े और अपराध की घटनाएं सामने आईं। नानी और नाती का रिश्ता हमेशा बेहद प्यारा और खास माना जाता है। लेकिन कभी-कभी गुस्से में इंसान ऐसी हरकत कर बैठता है, जिसे सुनकर या देखकर हर कोई हैरान रह जाए। हाल ही में ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां नागपुर में एक नानी ने अपने 4 वर्षीय नाती पर गुस्से में खौलता हुआ पानी डाल दिया, जिससे बच्चा लगभग 45% तक झुलस गया। यह घटना न सिर्फ हैरान करने वाली है, बल्कि हमें यह सोचने पर भी मजबूर करती है कि गुस्से का असर कभी-कभी कितनी भयानक स्थिति पैदा कर सकता है।

नानी ने नाती पर डाला उबलता पानी

नागपुर के कोराडी इलाके में होली खेलते समय एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। 4 वर्षीय नाती ओम हरीश वांगे ने खेलते समय अपनी नानी सिंधु ठाकरे पर पिचकारी से रंग डाल दिया। इसी बात से नाराज होकर नानी ने बाल्टी में रखा उबलता गर्म पानी बच्चे पर डाल दिया। उबलते पानी से बच्चे की कमर के नीचे का हिस्सा लगभग 45% तक झुलस गया। बच्चे का इलाज अभी एक निजी अस्पताल में जारी है। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इलाके में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: दुबई में बम धमाकों के बीच फंसी लारा दत्ता, कहा- ‘खिड़कियां हिलती हैं ये काफी डरावना है’

होली का त्योहार हमेशा रंगों और खुशियों का प्रतीक रहा है, लेकिन इस बार कई हिस्सों में यह पर्व हिंसा, झगड़े और हादसों की वजह से काले निशान छोड़ गया। लोगों को त्योहारों के दौरान सावधानी और संयम बरतने की जरूरत है। छोटे विवादों को हिंसा में बदलने से बचाने के लिए समाज और पुलिस दोनों सतर्क रहें। माता-पिता और बुजुर्गों को बच्चों के साथ खेलने और रंग खेलने के समय सुरक्षा पर खास ध्यान देना चाहिए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static