Nita Ambani क्या सच में 42 लाख की बोतल का पानी पीती हैं?
punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 02:59 PM (IST)
नारी डेस्क: देश की जानी-मानी बिजनेसवुमन नीता अंबानी को कौन नहीं जानता। नीती अंबानी हमेशा आपनी साड़ी और फ़ैशन को लेकर सूर्खिओं में होती हैं। बता दें कि नीती अंबानी एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार नीता अंबानी अपने फैंशन को या नेटवर्थ को लेकर चर्चा में नहीं है। इस बार उनकी यूनीक् बोतल ने सबका ध्यान खींचा हैं। तो चलिए आपको इस आर्टिकल के ज़रिए बताते हैं इस ख़ास बॉटल के बारे में।
क्यों वायरल हो रही उनकी यह बोतल
इस बोतल की ख़ास बात यह हैं कि 6 जुलाई 2021 को पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कंपनी के पानी की कीमत लगभग 44.5 लाख रुपए है। तभी से यह बोतल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बता दे की इन दिनों सोशल मीडिया पर नीता अंबानी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है, नीता अंबानी दुनिया का सबसे महंगा पानी पीती हुई नज़र आ रही हैं। जानकारी के अनुसार एक्वा डी क्रिस्टलो ट्रिब्यूट ए मोदिग्लिआनी की बोतल से पानी पीती हैं। 750 एमएल की इस पानी की कीमत 42 लाख रुपए है। आपको जान कर हैरानी होगी की इसके पानी में 5 ग्राम सोने की भस्म भी मिलाई जाती है जो बॉडी के लिए बेहद लाभदायक मानी जाती है।

वायरल तस्वीर क्या हैं सच
आपको बता दे की इस बोतल को 2010 में सबसे महंगी पानी की बोतल के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। 750 मिली पानी को 24 कैरेट के सोने की बोतल में बंद किया जाता है। चलिए अब बात करते नीता अंबानी की बोतल के साथ वायरल हुई तस्वीर की इसकी सच्चाई का पता लगाने के लिए गूगल के रिवर्स इमेज टूल की मदद ली गई। इस टूल के जरिए सर्चिंग करने पर पता चला कि ये नीता अंबानी की मूल तस्वीर नहीं है। इसे फोटोशॉप करके वायरल किया जा रहा है। यह तस्वीर उनकी फेक हैं जो की टूल्स के साथ जनरेट की गई हैं। असल में नीती अम्बानी ने एक प्लास्टिक की बोतल में पानी पीया था जिसे टूल्स की मदत से बदला गया था।
ये भी पढ़ें: पापा-बेटी की जोड़ी ने बनाई नीता अंबानी की खास साड़ी, 4 महीने में तैयार हुआ शाही लुक

एक्वा डी क्रिस्टलो ट्रिब्यूट ए मोदिग्लिआनी पूरी दुनिया में सबसे महंगा पानी का बोतल है। आप्को बता दे कि पानी फिजी और फ्रांस में एक नेचुरल स्प्रिंग से आता है। बोतल 24 कैरेट सोने से बनी होती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2010 में एक नीलामी में सबसे महंगी पानी की बोतल बेची गई थी। कांच की बोतल 24 कैरेट सोने में कवर की गई थी।

