फ्रिज में स्टोर किया हुआ उबला अंडा खा सकते है या नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 02:01 PM (IST)

नारी डेस्क: अंडा प्रोटीन का सबसे सस्ता और आसान स्रोत माना जाता है। हर रोज 1-2 अंडे खाने शरीर को जरूरी पोषण मिलता है। कच्चे अंडे को तो लोग स्टोर कर लेते है, लेकिन उनके मन में हमेशा ये सवाल आता है कि क्या उबले अंडों को स्टोर कर सकते है और क्या इसे खाना सही है या नहीं और इससे कोई नुकसान हो सकता है? अगर आपके मन में भी ऐसे ही सवाल है तो आज हम आपको बताएंगे कि इस बारे में एक्सपर्ट का क्या कहना है। चहिए जानते है...

क्या उबले अंडे स्टोर किए जा सकते हैं?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, उबले अंडों को सही तरीके से स्टोर किया जाए तो उन्हें बाद में खाना सुरक्षित होता है। हालांकि, इन्हें रखने का तरीका और तापमान बहुत मायने रखता है। गलत तरीके से रखने पर अंडों में सैल्मोनेला जैसे खतरनाक बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।

PunjabKesari

फ्रिज में कितने दिन सुरक्षित रहेगे उबले अंडे?

एक्सपर्ट के अनुसार, अंडे को उबालने के बाद उसकी सुरक्षा और ताजगी पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करती है कि उसे कैसे और किस तापमान पर रखा गया है। आगे जानिए कि अंडे को किस तरह स्टोर करना चाहिए...

छिलके के साथ (Unpeeled Egg)

अगर उबले अंडे को छिलके के साथ फ्रिज में 4°C या उससे कम तापमान पर रखा जाए, तो यह 7 दिन तक सुरक्षित रह सकता है। छिलका अंडे को बैक्टीरिया से बचाने का काम करता है।

PunjabKesari

छिलका उतारने के बाद (Peeled Egg)

छिलका हटाने के बाद अंडा जल्दी खराब होने लगता है। ऐसे में इसे 2–3 दिन के अंदर खा लेना चाहिए। इसे एयरटाइट डिब्बे में रखें और सूखने से बचाने के लिए गीले पेपर टॉवल का इस्तेमाल करें।

क्या बाहर रखने पर भी है खतरा?

उबले अंडों को कमरे के तापमान पर ज्यादा देर तक रखना सही नहीं है। सामान्य तापमान में 2 घंटे से ज्यादा बाहर न रखें। अगर तापमान 32°C से ज्यादा है, तो 1 घंटे के अंदर ही फ्रिज में रख दें या खा लें।

PunjabKesari

क्या कम हो जाता है पोषण?

लोगों के मन में ये सवाल भी आता है कि क्या उबले अंंडे को स्टोर करने से उसका पोषण कम हो जाता है? इस पर एक्सपर्ट का कहना है कि अगर अंडे को सही तरीके से स्टोर किया जाए, तो 4-5 दिन तक उसका पोषण काफी हद तक बना रहता है। लेकिन ज्यादा दिन रखने पर स्वाद और गुणवत्ता खराब हो सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static