सिर्फ 40 दिनों के लिए मिलता है यह खास फल ,फायदे जान रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 03:15 PM (IST)

नारी डेस्क: गर्मियों के मौसम में कुछ ऐसे फल आते हैं जो बहुत कम समय के लिए बाजार में दिखाई देते हैं, लेकिन सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद होते हैं। ऐसा ही एक छोटा सा लेकिन गुणों से भरपूर फल है फालसा, जो आमतौर पर सिर्फ 40 से 45 दिनों के लिए ही मिलता है। मटर के दाने जितना छोटा यह फल अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए लोगों के बीच खासा पसंद किया जाता है। चालिए आपके इस खास फल के खूबियां बताते हैं। 

गर्मी में शरीर को देता है ठंडक और राहत

फालसा को गर्मियों का नेचुरल कूलिंग फ्रूट माना जाता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। तेज धूप और लू के मौसम में इसका सेवन शरीर को ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन से बचाव करता है। यही वजह है कि इसे गर्मियों में एक बेहतरीन फल माना जाता है।

PunjabKesari

छोटे आकार में बड़े फायदे

भले ही फालसा आकार में छोटा होता है, लेकिन इसके फायदे बड़े हैं। यह विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। गर्मियों में होने वाली थकान और कमजोरी को कम करने में भी यह काफी असरदार माना जाता है।

पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद

फालसा पेट के लिए भी बहुत लाभकारी है। यह पेट को ठंडक पहुंचाता है और एसिडिटी, जलन व कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और शरीर हल्का महसूस करता है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  गर्मियों में क्यों बढ़ जाती है क्रैम्प की समस्या! राहत पाने के लिए क्या करें?

फालसा का शरबत भी है बेहद लोकप्रिय

फालसा को सिर्फ फल की तरह ही नहीं, बल्कि इसके शरबत के रूप में भी काफी पसंद किया जाता है। इसका जूस शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और गर्मी से राहत पहुंचाता है। स्वाद और सेहत का यह मेल इसे और भी खास बना देता है।

PunjabKesari

कैसे बनाएं घर पर फालसा शरबत

फालसा शरबत बनाना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले ताजे फालसे को अच्छे से धोकर हल्का मसल लें या मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें। इसके बाद इसे छानकर बीज अलग कर लें। अब इसमें स्वादानुसार चीनी या गुड़ मिलाएं, साथ में थोड़ा काला नमक और भुना जीरा पाउडर डाल सकते हैं। अच्छे से मिलाकर इसे ठंडा करें या बर्फ डालकर सर्व करें। गर्मी में यह शरबत शरीर को तुरंत ताजगी और राहत देता है।

कम समय में मिलने वाला, लेकिन सेहत का खजाना

फालसा भले ही बाजार में थोड़े समय के लिए आता है, लेकिन इसके फायदे लंबे समय तक याद रहते हैं। अगर यह फल आपको बाजार में दिखे तो इसे नजरअंदाज न करें। थोड़ी मात्रा में नियमित सेवन भी शरीर को फिट, ठंडा और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद कर सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static