चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड Rj Mahvash का बयान वायरल, कहा- ''शादी से पहले फिजिकल रिलेशन..''
punjabkesari.in Thursday, Apr 10, 2025 - 12:36 PM (IST)

नारी डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों क्रिकेट मैदान से ज़्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक लिया जो कि एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कोरियोग्राफर हैं। उनके तलाक की खबर ने पहले ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी और अब एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है और वो है चहल और आरजे महवश के बीच बढ़ती नजदीकियां।
आईपीएल मैच में साथ दिखे चहल और महवश
इस अफवाह को तब और हवा मिली जब आरजे महवश को आईपीएल 2025 के एक मैच में पंजाब किंग्स को चीयर करते हुए देखा गया। यही वो टीम है जिससे युजवेंद्र चहल इस सीजन में जुड़े हैं। मैच के बाद महवश ने इंस्टाग्राम पर चहल के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं।
तस्वीरों के साथ महवश ने जो कैप्शन लिखा, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। उन्होंने लिखा –"सब आपको ही देखने आए हैं!" बस, फिर क्या था! फैंस ने तुरंत मान लिया कि इन दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।]
ये भी पढ़े: क्या Apoorva Makhija ने की थी सुसाइड की कोशिश? रोते हुए शेयर किया अपना दुख
"शादी से पहले नहीं..." - महवश का वायरल बयान
इसी बीच आरजे महवश का एक पुराना वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पर्सनल लाइफ और सोच के बारे में खुलकर बात करती नज़र आ रही हैं। महवश ने बताया कि वो 6 साल तक एक रिलेशनशिप में थीं। उनमें से पहले 3 साल उन्होंने उस इंसान को सिर्फ डेट किया और अगले 3 साल वो उनके मंगेतर रहे। लेकिन खास बात यह रही कि इतने लंबे रिश्ते के बावजूद उन्होंने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए। इस पर उन्होंने कहा – "मैंने अपने पार्टनर से कभी फिजिकल रिलेशन नहीं बनाए क्योंकि मेरी सोच है कि ये सब शादी के बाद ही होना चाहिए।"
उनकी ये सोच आज की युवा पीढ़ी में काफी चर्चा का विषय बन गई है। कई लोग उनकी ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं।
क्या चहल और महवश हैं रिलेशनशिप में?
अब सवाल ये उठता है कि क्या युजवेंद्र चहल और आरजे महवश वाकई में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? इन दोनों की इंस्टाग्राम पोस्ट्स और उनके फैंस के कमेंट्स इस ओर इशारा कर रहे हैं कि कुछ तो चल रहा है। हालांकि अभी तक ना चहल और ना ही महवश ने इस रिश्ते को लेकर कोई औपचारिक ऐलान किया है। लेकिन इंटरनेट की दुनिया में इनकी जोड़ी को पहले ही एक नया नाम मिल चुका है और फैंस इन दोनों को साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
फिलहाल तो सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं और इन दोनों को एक साथ देखने के लिए बेताब हैं। अगर ये दोनों साथ आते हैं, तो ये जोड़ी निश्चित ही सोशल मीडिया की एक नई सेंसेशन बन सकती है।