आपने कहा बिना शर्ट के अच्छी... Salman की बर्थडे विश पर Shah Rukh का मजेदार जवाब वायरल
punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2026 - 01:04 PM (IST)
नारी डेस्क : बॉलीवुड के दो सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है। शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर सलमान खान ने उन्हें सोशल मीडिया पर बेहद खास अंदाज में बधाई दी। वहीं, शाहरुख भी भाईजान की विश का जवाब देने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने सलमान की पोस्ट को रीशेयर करते हुए ऐसा मजेदार जवाब दिया कि फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ गई। दोनों सितारों की यह प्यारी नोकझोंक अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
Salman Khan ने खास अंदाज में दी Shah Rukh Khan को बर्थडे विश
दरअसल, सलमान खान ने शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' का नया गाना 'तू मिल जाए' अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। इस गाने के साथ उन्होंने किंग खान को जन्मदिन की बधाई भी दी। सलमान ने अपनी स्टोरी में लिखा, "हैप्पी बर्थडे शाहरुख, हमेशा जवान रहो द किंग। ये मेरी दुआ है।" इसके साथ ही उन्होंने शाहरुख खान को टैग भी किया। सलमान का यह खास अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

यें भी पढ़ें : अलसी के बीज किन लोगों को नहीं खाने चाहिए? फायदे से पहले जान लें ये जरूरी बातें
Shah Rukh Khan ने दिया मजेदार जवाब
सलमान खान की इस बर्थडे विश पर शाहरुख खान ने भी अपने खास अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने सलमान की इंस्टाग्राम स्टोरी को रीशेयर करते हुए लिखा, "आपने कहा बिना शर्ट के बॉडी अच्छी है सिर्फ इसलिए मेहनत की। लव यू भाई।" शाहरुख का यह मजाकिया जवाब देखते ही देखते चर्चा में आ गया। दरअसल, दोनों सितारों के बीच ऐसी हंसी-मजाक वाली बॉन्डिंग फैंस को हमेशा पसंद आती है। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी Shah Rukh Khan की फिल्म 'King'?
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म का नया गाना 'तू मिल जाए' रिलीज किया गया। गाने में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं। इस फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।

