ईशा अंबानी को बर्थडे पर BFF ओरी ने दिया खास सरप्राइज, शाहरुख-काजोल का आइकॉनिक गाना किया रीक्रिएट

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2026 - 02:53 PM (IST)

नारी डेस्क:  मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 23 अक्टूबर को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्हें दोस्तों और करीबियों से खूब बधाइयां मिलीं, लेकिन उनके बेस्ट फ्रेंड ओरी ने अपने अंदाज में ऐसा सरप्राइज दिया कि हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी। सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी ने ईशा के लिए एक मजेदार AI जनरेटेड वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के आइकॉनिक गाने ‘ये लड़का है दीवाना’ को रीक्रिएट किया है। वीडियो में ओरी शाहरुख खान के अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि ईशा अंबानी को काजोल के किरदार अंजलि के रूप में दिखाया गया है। दोनों को गाने पर डांस करते देख सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

ओरी ने ईशा अंबानी को दिया अनोखा बर्थडे सरप्राइज

ईशा अंबानी और ओरी की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी बॉन्डिंग की झलक देखने को मिलती रहती है। इस बार ओरी ने अपनी बेस्ट फ्रेंड का जन्मदिन खास बनाने के लिए कुछ अलग करने का फैसला किया। महंगे गिफ्ट या किसी शानदार पार्टी के बजाय ओरी ने AI की मदद से एक दिलचस्प वीडियो तैयार करवाया। इसमें उन्होंने 90 के दशक की मशहूर फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के गाने ‘ये लड़का है दीवाना’ को नए अंदाज में पेश किया। वीडियो में ओरी शाहरुख खान की जगह नजर आते हैं, तो ईशा अंबानी को काजोल के किरदार अंजलि के रूप में दिखाया गया है। दोनों की यह मजेदार झलक लोगों को खूब पसंद आ रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

बर्थडे विश करते हुए ओरी ने लिखी दिल छू लेने वाली बात

ओरी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ईशा अंबानी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे ईशा अंबानी। आप जैसी हैं, वैसी होने के लिए शुक्रिया।” ओरी का यह संदेश उनकी दोस्ती की खास झलक दिखाता है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। किसी ने इसे बेहद प्यारा बताया, तो किसी ने ओरी के इस क्रिएटिव अंदाज की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि ओरी ने उन्हें पसंद करने की एक और वजह दे दी है। वहीं, दूसरे यूजर ने उनकी दोस्ती का जिक्र करते हुए कहा कि ईशा उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं। कुछ लोगों ने वीडियो को ‘क्यूट’ बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसकी तुलना फिल्म के ओरिजिनल गाने से भी की।

ये भी पढ़े:  अक्षय कुमार के बेटे पर आया अनन्या पांडे का दिल!Photo Viral होते ही शुरू हुई डेटिंग की चर्चा

‘कुछ कुछ होता है’ के गाने ने ताजा की पुरानी यादें

साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ आज भी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है। शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की इस फिल्म के गाने आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। ‘ये लड़का है दीवाना’ भी उन्हीं गानों में से एक है, जिस पर आज भी लोग थिरकना पसंद करते हैं। ओरी ने इसी पुराने गाने को AI की मदद से नए अंदाज में पेश किया। शाहरुख और काजोल की याद दिलाने वाले इस वीडियो ने फिल्म के फैंस का ध्यान भी खींचा है। यही वजह है कि ईशा के जन्मदिन पर शेयर किया गया यह सरप्राइज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

PunjabKesari

‘देवी शक्ति’ इवेंट में भी छाया था ईशा अंबानी का लुक

ईशा अंबानी पिछले दिनों अंबानी परिवार के ‘देवी शक्ति’ इवेंट में अपने शानदार एथनिक लुक को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं। नवरात्रि और स्वदेश के एक साल पूरे होने के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में अंबानी परिवार पारंपरिक परिधानों में नजर आया था। हालांकि, ईशा के लहंगे ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा। इस मौके पर उन्होंने मल्टीकलर लहंगा पहना था, जिसे मशहूर डिजाइनर करण तोरानी ने डिजाइन किया था। लहंगे पर हाथ से बारीक काम किया गया था। इसमें कलमकारी और ओडिशा की पट्टचित्र कला की खूबसूरत झलक देखने को मिली। बताया गया कि इस खास परिधान को तैयार करने में करीब 10 कारीगरों ने 90 दिनों से ज्यादा समय लगाया था।

अपने पारंपरिक अंदाज से लेकर जन्मदिन पर मिले इस खास सरप्राइज तक, ईशा अंबानी इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। वहीं, ओरी का यह AI वीडियो उनकी दोस्ती और क्रिएटिव अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static