करीना कपूर ने मीरा राजपूत से पूछा तीसरे बच्चे पर सवाल, शाहिद की पत्नी ने दिया मजेदार जवाब

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 06:49 PM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने चैट शो 'व्हाट वुमन वॉन्ट' के नए एपिसोड को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनके शो में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत नजर आने वाली हैं। शो का प्रोमो सामने आने के बाद से ही दोनों की बातचीत सुर्खियां बटोर रही है। खास बात यह है कि करीना ने मीरा से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब सुनकर वह खुद भी हंस पड़ीं।

करीना ने मीरा से पूछा तीसरे बच्चे को लेकर सवाल

प्रोमो की शुरुआत में करीना कपूर मीरा राजपूत का स्वागत करती नजर आती हैं। इसके बाद वह उनसे पूछती हैं कि उन्होंने अपने बारे में अब तक की सबसे अजीब अफवाह कौन-सी सुनी है? इस पर मीरा कहती हैं कि उन्होंने और शाहिद ने एक और बच्चा करने का फैसला किया है। मीरा का जवाब सुनकर करीना मजाकिया अंदाज में कहती हैं, ''हो सकता है, शायद...'' इस पर मीरा तुरंत जवाब देती हैं, ''नहीं, हमारा हो गया।'' मीरा की यह बात सुनकर करीना हंसने लगती हैं। दोनों के बीच की यह मजेदार बातचीत प्रोमो का खास हिस्सा बन गई है।

PunjabKesari

मीरा ने करीना को बताया बॉलीवुड स्टार

शो के दौरान मीरा राजपूत करीना कपूर की तारीफ भी करती नजर आती हैं। वह उन्हें बॉलीवुड स्टार कहती हैं। इस पर करीना मजाकिया अंदाज में जवाब देती हैं कि वह तो 'बॉलीवुड वाइफ' बनना चाहती हैं। दोनों के बीच की हल्की-फुल्की बातचीत और हंसी-मजाक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

यें भी पढ़ें : केवल 6 महीने में Cancer को दें मात! रिकवरी के लिए आज से अपनाएं ये जरूरी टिप्स

मीरा ने दी पति से गिफ्ट लेने की खास सलाह

प्रोमो में मीरा राजपूत अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी एक दिलचस्प सलाह भी देती हैं। वह बताती हैं कि उनके कई दोस्त उनसे पूछते हैं कि उनके पति हमेशा उन्हें कुछ न कुछ देने की बात कैसे करते रहते हैं। इस पर मीरा कहती हैं कि ऐसी स्थिति को आसान बनाने के लिए साल की शुरुआत में ही अपनी पसंद की चीजों की एक लिस्ट बना लेनी चाहिए। मीरा की यह सलाह सुनकर करीना हंस पड़ती हैं और कहती हैं कि वह इस टिप को जरूर अपनाएंगी। दोनों की यह बातचीत शो को और भी दिलचस्प बना देती है।

PunjabKesari

इन फिल्मों में नजर आएंगी करीना कपूर

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान हाल ही में मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब करीना जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उनका स्पेशल अपीयरेंस होगा। फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और राघव जुयाल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static