तालिबान का नया फरमान जारी: महिलाओं को नहीं बिना पुरुष फ्लाइट में यात्रा करने की अनुमति

punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2022 - 12:43 PM (IST)

अफगानिस्तान में तालिबान आए दिन नए नियम जारी कर रहा है। पिछले साल तालिबान ने एक आदेश निकाला कि महिलाएं 45 मील (72 किलोमीटर) से अधिक बिना पुरुष रिश्तेदार के यात्रा नहीं कर सकतीं। वहीं, अब उन्होंने महिलाओं पर एक नया कानून थोप दिया है। दरअसल, 2 अफगान एयरलाइन्स अधिकारियों ने बताया कि अफगानिस्तान में तालिबान ने दर्जनों महिलाओं को फ्लाइट में सवार होने की अनुमति नहीं दी। इसमें सिर्फ अफगानी नहीं बल्कि विदेशी महिला यात्री भी शामिल है। कारण यह है कि वह पुरुष साथी के बिना यात्रा कर रही थीं।

महिलाओं की आजादी पर चाबुक

तालिबान ने अफगानिस्तान में एयरलाइनों से कहा है कि महिलाएं पुरुषों के बिना घरेलू या अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में नहीं जा सकती हैं। यह कदम तालिबान द्वारा लड़कियों के लिए हाई स्कूल खोलने की अपनी पिछली प्रतिबद्धता से पीछे हटने के बाद आया है।

PunjabKesari

बिना पुरुष हवाई यात्रा नहीं कर सकेंगी महिलाएं

शनिवार को एयरलाइंस को एक पत्र भेजा जिसमें उन्हें नए प्रतिबंधों की जानकारी दी गई। हालांकि उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने पहले ही टिकट बुक कर लिया था, उन्हें रविवार और सोमवार को यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को काबुल हवाईअड्डे पर कुछ महिलाओं को टिकट देने से मना कर दिया गया था।

महिलाओं को नहीं चढ़ने दिया फ्लाइट में

तालिबान प्रशासन के एक प्रवक्ता ने पहले कहा था कि अध्ययन के लिए विदेश जाने वाली महिलाओं के साथ एक पुरुष रिश्तेदार होना चाहिए। तालिबान का कहना है कि वे 1996 से 2001 तक अपने पिछले शासन के बाद से बदल गए हैं, जिसमें उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, काम करने या पुरुष रिश्तेदार के बिना घर छोड़ने पर रोक लगा दी थी। उनका कहना है कि वे इस्लामी कानून और अफगान संस्कृति के अनुसार महिलाओं को उनके अधिकारों की अनुमति दे रहे हैं।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static