मोनालिसा केस में नया ट्विस्ट! वायरल गर्ल हैं प्रेग्नेंट, पति फरमान का बड़ा दावा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 09:44 AM (IST)

नारी डेस्क: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नाम काफी सुर्ख़ियों में रहा है ,वो नाम कोई ओर नही मोनालिसा का है। सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहने  वाली मोनालिसा की बीते दिनों खबर आई थी कि उन्होंने एक मुस्लिम लड़के फरमान से शादी कर ली हैं। शादी के कुछ दिनों बाद यह खबर सामने आई की मोनालिसा गयाब है वो कहां है कैसे गयाब हुई कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई। इस खबर ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। तो चालिए आपको बताते है........

 मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में

बता दे कि प्रयागराज के महाकुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने केरल में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से शादी की थी, जिसके बाद से यह मामला लगातार विवादों में बना हुआ है। परिवार और प्रशासन के बीच खींचतान के चलते अब यह मामला कानूनी रूप ले चुका है।

Monalisa के आरोपों पर Sanoj Mishra ने तोड़ी चुप्पी, Video जारी कर की अपील

माता-पिता के आरोप और पुलिस की एंट्री

मोनालिसा के माता-पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी नाबालिग है और उसे बहला-फुसलाकर दूसरी धर्म में शादी कराई गई है। इस शिकायत के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने दंपति को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस भेजा था। इसी बीच मामला और संवेदनशील हो गया, जब अदालत भी इसमें शामिल हुई।

ये भी पढ़ें:   मोनालिसा मिसिंग केस में बड़ा खुलासा! जिसे फरमान खान समझ रहे थे वो निकला...

पति फरमान का बड़ा दावा: मोनालिसा प्रेग्नेंट हैं

अब इस केस में नया ट्विस्ट तब आया, जब फरमान ने पुलिस को बताया कि मोनालिसा गर्भवती हैं। उनका कहना है कि पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है और इसी वजह से वह फिलहाल पुलिस के सामने पेश नहीं हो सकतीं। फरमान ने मेडिकल कारणों का हवाला देते हुए पेशी को टालने की मांग की है। खबरों के मुताबिक, फरमान ने मध्य प्रदेश के खरगोन में एक महिला सब-इंस्पेक्टर से संपर्क कर मोनालिसा की हेल्थ कंडीशन के बारे में जानकारी दी। यह भी बताया गया कि हाईकोर्ट ने पहले ही इस जोड़े को 20 मई तक गिरफ्तारी से राहत दे दी है। इसी आधार पर अब पेशी में देरी की अपील की गई है।

उम्र को लेकर भी  विवाद 

यह पूरा विवाद 11 मार्च को शुरू हुआ था, जब मोनालिसा ने तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन में मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पिता उन्हें जबरन घर वापस ले जाकर शादी कराना चाहते हैं। उन्होंने साफ कहा था कि वह अपनी मर्जी से फरमान के साथ रहना चाहती हैं। इसके बाद केरल पुलिस ने उनकी उम्र की जांच की। आधिकारिक दस्तावेजों के आधार पर यह पुष्टि हुई कि घटना के समय मोनालिसा 18 साल और तीन महीने की थीं। इस वजह से उन्हें अपनी इच्छा के अनुसार जीवन जीने की अनुमति दी गई।

बाॅयफ्रेंड से शादी करने के बाद Monalisa को मिल रही जान से मारने की धमकियां, Video Viral

दस्तावेजों को लेकर भी हुआ था साफ-साफ बयान

केरल के अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि शादी के दौरान किसी तरह के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल नहीं किया गया। सभी प्रक्रियाएं स्थानीय पंचायत और पुलिस के नियमों के अनुसार पूरी की गई थीं। फिलहाल मामला संवेदनशील बना हुआ है। एक तरफ परिवार के आरोप हैं, तो दूसरी तरफ कानूनी राहत और अब प्रेग्नेंसी का दावा भी जुड़ गया है। आने वाले दिनों में पुलिस और अदालत की अगली कार्रवाई इस पूरे मामले की दिशा तय करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static