उड़ान के दौरान महिला पैसेंजर हुई बेहोश,  फ्लाइट की करवानी पड़ी Emergency Landing

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 05:42 PM (IST)

नारी डेस्क: पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पुणे जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गई। ऐसे हालात में विमान को रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा गया। अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई-135 को एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उतारा गया। 


यह भी पढ़ें:  बुद्ध जयंती पर दुर्लभ संयोग , किस्मत चमकाने के लिए  सही समय पर करें पूजा और दान
 

अधिकारियों ने बताया कि विमान दोपहर लगभग 12 बजे रायपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया। उड़ान के दौरान एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद चालक दल ने तत्काल मेडिकल सहायता के लिए रायपुर हवाई अड्डे में एटीसी से संपर्क किया और विमान को रायपुर में उतारने का फैसला किया। 
 

यह भी पढ़ें:  अजीब सा दिखने वाला ये फल थायराइड को जड़ से कर सकता है खत्म
 

अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने विमान के उतरते ही महिला यात्री को प्राथमिक सहायता प्रदान की और एम्बुलेंस के जरिये उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं और स्थिति सामान्य होने के बाद विमान ने लगभग दोपहर एक बजे फिर से अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static