गर्मी में बिना AC के भी घर को रखें ठंडा, अपनाएं ये सस्ते और घरेलू नुस्खे

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 09:34 AM (IST)

नारी डेस्क: जिन घरों में AC नहीं होता, उन्हें गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी ये होती है कि उनके घर की छत गर्म हो जाती है। तेज धूप की वजह से छत भट्टी की तरह तपती है। अगर आप घर के टॉप फ्लोर पर रहते हैं तो ये आपके लिए और भी मुसीबत बन जाती है। चिलचिलाती धूप में पंखा भी गर्म हवा देता है और कूलर भी फेल हो जाता है। लेकिन, आज हम आपको इस मुसीबत से बचने के लिए कुछ आसान और सस्ते तरीके बताएंगे, जो आपके घर को एकदम ठंडा रखेगें। तो आइये जानते है वो घरेलू नुस्खे...

इस तरीकों से घर की छत को रख सकते है ठंडा...
1.  ग्रीन नेट (Green Net): आपने देखा होगा कि नर्सरी या गार्डन में हरा जाल होता है। ये जाल सूरज की सीधी रोशनी को छत पर पड़ने से रोकता है। इसे लगाने की वजह से छत गर्म नहीं होती और नीचे वाले कमरे में भी तपिश कम हो जाती है। आप इस जाल को अपने घर पर भी लगा सकते है, जिससे आपके घर की छत ठंडी रहेगी।

2. जूट की बोरियां: ये बहुत ही देसी और सस्ता जुगाड़ है। इसके इस्तेमाल से भी आप अपनी छत को ठंडा रख सकते हैं। छत को ठंडा रखने के लिए शाम के समय छत पर जूट की बोरियां बिछा दें। इन पर हल्का पानी छिड़क दें। गीला होने की वजह से ये गर्मी को शांत करेगा और छत को ठंडा रखेगा। इससे आपका कमरा भी ठंडा रहेगा और पंखे और कूलर की हवा भी ठंडी लगेगी।

3. टेरेस गार्डन (Terrace Garden): गर्मी में अपने घर और छत को ठंडा करने का एक और अच्छा तरीका है टेरेस गार्डन। अगर आपको पौधों का शौक है तो आप अपने घर की छत पर गमले रखें या छोटी सी क्यारी बनाएं। मिट्टी और पौधों में पानी डालने की वजह से छत ठंडी रहेगी और धूप का सीधा असर नहीं पड़ेगा।

4. पानी का छिड़काव: छत की गर्मी को कम करने के लिए सूरज ढलने के बाद छत पर पानी डालें। दोपहर में छत पर पानी न डालें, इससे उमस (Humidity) बढ़ सकती है। पानी शाम के समय ही डाले इससे छत ठंडी रहेगी और गर्मी कम महसूस होगी।

5. रात में अपने कमरों की खिड़कियाँ खोलें: गर्मी में रात के समय अपने घर की खिड़कियाँ खोल दें ताकि हवा आ सके। रात में तापमान कम हो जाता है, जिसकी वजह से रात को पंखे की हवा भी ठंडी हो जाती। अगर आप खिड़कियां खोल देंगे तो हवा का आवागमन होगा और आपको अच्छी नींद आएंगी।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static