बिना जिम जाए रहिए फिट, ये आसान तरीका बदल देगा आप की जिंदगी

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 10:21 AM (IST)

नारी डेस्क: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना आसान नहीं है। समय की कमी और थकान के कारण लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते। बाहर का खानपीन भी सेहत पर बुरा असर डालता है। जिसकी वजह से मोटापे के साथ-साथ शरीर में कई और समस्याएं हो जाती है। लेकिन, फिट रहना हर किसी की ख्वाहिश होती है, इसके लिए जिम का प्लान भी बनाते है, मगर समय की कमी और दिनभर की थकान की वजह से जिम नहीं जा पाते। ऐसे में फिट रहने का एक बेहद आसान और बिना खर्च वाला तरीका है- रोजाना सिर्फ 20 मिनट की वॉक।

क्या-क्या बदलाव होते है?

यह छोटा सा कदम सुनने में भले ही साधारण लगे, लेकिन अगर आप इसे लगातार 30 दिन तक करते हैं, तो शरीर और दिमाग दोनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको अलग से ज्यादा समय निकालने की जरूरत भी नहीं होती। आगे देखिए कि रोजाना वॉक करने से आपके शरीर में क्या-क्या बदलाव आ सकते है...

PunjabKesari

शरीर में हल्कापन महसूस होगा

शुरुआत में वॉक करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है और थकान भी महसूस हो सकती है। लेकिन, अगर आप रोजाना वॉक करेंगे तो ये आपकी आदत बन जाएगी। हर रोज वॉक करने से शरीर हल्का लगने लगता है। सुबह उठते समय होने वाला भारीपन कम हो जाता है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है। कुछ ही हफ्तों में सीढ़ियां चढ़ना और रोजमर्रा के काम आसान लगने लगते हैं।

वजन कंट्रोल होता है..

रोजाना 20 मिनट चलने से शरीर की कैलोरी बर्न होती है। अगर इसके साथ हल्का और संतुलित भोजन लिया जाए, तो धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है। यह तरीका सुरक्षित है और लंबे समय तक असर दिखाता है। इससे शरीर फिट रहता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

दिल रहता है स्वस्थ

हर रोज 20 मिनट चलने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिल मजबूत बनता है। यह एक आसान एक्सरसाइज है, जिससे दिल पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता। रोज चलने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

PunjabKesari

तनाव और चिंता होती है कम

आज के समय में काम के साथ-साथ कई और परेशानियों की वजह से लोगों में तनाव काफी बढ़ गया है। सुबह हल्की धूप और खुली हवा में वॉक करने से दिमाग को भी आराम मिलता है। रोजाना चलने से तनाव और चिंता कम होती है और मूड बेहतर होता है।

नींद अच्छी आती है...

चिंता और तनाव की वजह से लोगों को नींद की काफी समस्या आती है। कुछ लोगों को जल्दी नींद नहीं आती, अगर आती है तो आधी रात को नींद खुल जाती है। नींद अच्छी न आने से दिनभर थकान और चिड़चिड़ापन रहता है। लेकिन, अगर आप रोजाना वॉक करते है तो आपकी नींद की समस्या भी दूर हो जाती है और रात में गहरी नींद आती है। कुछ ही दिनों में आपका स्लीप पैटर्न बेहतर हो सकता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static