मोनालिसा मिसिंग केस में बड़ा खुलासा! जिसे फरमान खान समझ रहे थे वो निकला...

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 12:59 PM (IST)

नारी डेस्क:  इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नाम काफी सुर्ख़ियों में रहा है ,वो नाम कोई ओर नही मोनालिसा का है। बता दे वे अपने बयानबाज़ी को लेकर सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती है। बीते दिनों खबर आई थी कि उन्होंने एक मुस्लिम लड़के फरमान से शादी कर ली हैं। शादी के कुछ दिनों बाद यह खबर सामने आई की मोनालिसा गयाब है वो कहां है कैसे गयाब हुई कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई। इस खबर ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। तो चालिए आपको बताते है........

वायरल वीडियो और दावे से मचा हंगामा  

मामला तब सुर्खियों में आया जब एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स खुद को फरमान खान बताकर दावा कर रहा था कि मोनालिसा उसे छोड़कर भाग गई है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और लोग इसे सच मानकर तरह-तरह की बातें करने लगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Heart Zone (@heartzon_e)

फरमान नहीं, राजस्थान का अरविंद निकला शख्स

जांच और बढ़ते विवाद के बीच अब खुलासा हुआ है कि वीडियो में दिख रहा शख्स असल में फरमान खान नहीं था। वह राजस्थान के बालोतरा जिले का रहने वाला अरविंद कुमार जोशी निकला। अरविंद ने खुद सामने आकर एक नया वीडियो जारी किया और पूरी सच्चाई बताई।

मजाक में बनाया वीडियो, फिर हुआ बेकाबू मामला

अरविंद कुमार जोशी ने साफ किया कि उसने यह वीडियो सिर्फ मजाक और एंटरटेनमेंट के लिए बनाया था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि यह वीडियो इतना वायरल हो जाएगा और मामला प्रशासन तक पहुंच जाएगा। उसने यह भी स्वीकार किया कि मोनालिसा के भागने का दावा पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत था।

ये भी पढ़ें: “पत्नी-बच्चों का खर्च नहीं उठा सकते तो शादी का फैसला क्यों?”, हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

असली मामले में अब भी जारी है जांच

हालांकि यह वायरल वीडियो फर्जी निकला, लेकिन असली मोनालिसा और फरमान खान से जुड़ा मामला अभी भी जांच के घेरे में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस केस में नाबालिग होने का एंगल भी सामने आया है, जिसके चलते कानूनी स्थिति और जटिल हो गई है। इसके अलावा फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगे आरोपों ने भी इस पूरे विवाद को और पेचीदा बना दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Heart Zone (@heartzon_e)

सोशल मीडिया पर फैलती अफवाहों पर सवाल

यह पूरा मामला एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के वायरल होने वाली चीजें कितनी तेजी से गलतफहमी फैला सकती हैं। एक छोटे से मजाक ने न सिर्फ लोगों को भ्रमित किया, बल्कि जांच एजेंसियों तक को भी उलझन में डाल दिया।अरविंद कुमार जोशी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली है और अपनी असली पहचान भी सार्वजनिक कर दी है। लेकिन इसके बावजूद असली केस को लेकर पुलिस और प्रशासन की जांच अभी भी जारी है। अब सबकी नजरें आधिकारिक रिपोर्ट और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static