सलमान खान के बाद नीतू कपूर ने भी Paps को दिया जवाब, बोलीं- आपको ‘बैक’ बड़ा अच्छा लगता है ना?

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 02:24 PM (IST)

 नारी डेस्क:  बॉलीवुड में इन दिनों पपराजी के कैमरों को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में सलमान खान ने उन पपराजी पर नाराजगी जताई थी, जो एक्ट्रेसेस की तस्वीरें पीछे से क्लिक करते हैं और फिर उन्हें अलग-अलग कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता है। सलमान ने इस तरह की हरकत को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की थी। अब नीतू कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भी पपराजी पर इसी मुद्दे को लेकर मजाकिया अंदाज में तंज कसती नजर आ रही हैं।

नीतू कपूर ने पपराजी से पूछा- आपको ‘बैक’ बड़ा अच्छा लगता है ना?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नीतू कपूर अपनी गाड़ी की तरफ जाती दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान पपराजी उनसे पोज देने के लिए कहते हैं। उनकी बात सुनकर नीतू कपूर पीछे मुड़ती हैं और हाथ घुमाते हुए मजाकिया अंदाज में कहती हैं, “आप लोगों को ये बड़ा अच्छा लगता है ना, बैक?” नीतू कपूर का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं। पपराजी उनकी बात से इनकार करते हुए नजर आते हैं। इसके बाद नीतू कपूर भी मुस्कुराती हैं और उन्हें बाय कहकर वहां से चली जाती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वीडियो पर सलमान खान को याद कर रहे लोग

नीतू कपूर के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सलमान खान के हालिया बयान को भी याद किया। कई यूजर्स ने नीतू कपूर के अंदाज की तारीफ की और कहा कि उन्होंने बात को मजाक में काफी अच्छी तरह से कह दिया। कुछ लोगों ने सलमान खान की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने पपराजी के इस तरह के व्यवहार पर सही मुद्दा उठाया था। वहीं, कई लोगों ने नीतू कपूर के लुक और उनके अंदाज की भी तारीफ की।

सलमान खान ने पपराजी के इस ट्रेंड पर जताई थी नाराजगी

बता दें कि हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग के साथ-साथ पपराजी के एक खास तरह के फोटो ट्रेंड पर भी नाराजगी जताई थी। सलमान ने कहा था कि कई बार कैमरे सामने से तस्वीर लेने के बजाय एक्ट्रेसेस के पीछे या पैरों की तस्वीरें लेने पर फोकस करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया था कि अगर सामने वाले व्यक्ति को इस तरह की तस्वीरें पसंद नहीं हैं तो उसकी सहमति के बिना ऐसा क्यों किया जाता है। सलमान ने लड़कियों से कहा था कि अगर उन्हें इस तरह की तस्वीरें खींची जाना पसंद नहीं है तो वह इसका विरोध करें। उन्होंने बेहद तीखे अंदाज में कहा था कि ऐसी स्थिति में लड़कियां पपराजी को थप्पड़ तक मार सकती हैं।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  हार्ट पेशेंट है तो इन 4 दवाओं की जानकारी जरूर रखें, इमरजेंसी में आ सकती हैं काम

ट्रोलर्स पर भी भड़के थे सलमान

इसी दौरान सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लोगों के किसी की निजी जिंदगी, शरीर, उम्र और लुक को लेकर कमेंट करने पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स से पैसे कमाने के चक्कर में किसी को बुली करना सही नहीं है। सलमान ने लोगों के वजन, उम्र, शरीर, परिवार, मुस्कान और मां बनने के बाद के लुक तक पर कमेंट किए जाने की आलोचना की थी। उन्होंने खास तौर पर इस बात पर नाराजगी जताई कि किसी महिला की तस्वीर को लेकर उसके शरीर पर आपत्तिजनक तरीके से चर्चा की जाती है।

कटरीना कैफ को लेकर भी हुई थी ट्रोलिंग

सलमान खान ने यह मुद्दा ऐसे समय में उठाया था जब पिछले कुछ समय से कई सेलिब्रिटीज को सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर ट्रोल किया जा रहा था। मां बनने के बाद कटरीना कैफ के लुक को लेकर भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट किए गए थे। इसके अलावा सलमान के अपने लुक को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कही गई थीं। किसी ने उनके बालों को लेकर सवाल उठाए तो किसी ने उन्हें उम्र और वजन को लेकर ट्रोल किया। अब नीतू कपूर के इस वीडियो ने एक बार फिर पपराजी के फोटो लेने के तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। हालांकि, नीतू कपूर ने अपनी बात मजाकिया अंदाज में कही, लेकिन उनका इशारा किस तरफ था, यह वीडियो देखने के बाद लोग आसानी से समझ रहे हैं।
 
 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static