Bigg Boss 20: एविक्शन के बाद फिर लौटेंगी रीति तिवारी? सलमान खान ने दिया हिंट

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 09:47 AM (IST)

नारी डेस्क:  ‘बिग बॉस 20’ के घर से मिड-वीक एविक्शन में बाहर हुईं रीति तिवारी को लेकर अब एक नया ट्विस्ट सामने आया है। रीति के एविक्शन के बाद जहां दर्शक उनके शो से बाहर होने को लेकर चर्चा कर रहे थे, वहीं नए प्रोमो ने एक बार फिर लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रोमो में सलमान खान कुछ ऐसा कहते नजर आ रहे हैं, जिससे रीति की दोबारा घर में एंट्री की अटकलें तेज हो गई हैं। भोजपुरी एक्टर, सिंगर और राजनेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने ‘बिग बॉस 20’ में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की। हालांकि, उन्हें मिड-वीक एविक्शन के दौरान अचानक घर से बाहर होना पड़ा। अब शो के नए प्रोमो में ऐसा ट्विस्ट दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि रीति की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।

क्या शो में फिर लौटेंगी रीति तिवारी

नए प्रोमो में सलमान खान कंटेस्टेंट्स से कहते नजर आते हैं, “आपको लगता है कि वो चली गई, मुझे लगता है कि वो चली गई और बिग बॉस को भी लगता है कि वो चली गई। लेकिन इस सीजन की थीम क्या है?” सलमान की इस बात के बाद ‘तथास्तु-टू’ ट्विस्ट की ओर इशारा किया जाता है। इसी बीच बैकग्राउंड में रीति तिवारी की आवाज में ‘आए हाय’ गाना सुनाई देता है। प्रोमो में कनिका मान, आम्रपाली दुबे, मैरी कॉम, लव गिल समेत घर के बाकी सदस्य भी काफी उत्साहित नजर आते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर रीति तिवारी की वापसी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, प्रोमो में कहीं भी सीधे तौर पर यह नहीं कहा गया है कि रीति की घर में वापसी हो रही है। ऐसे में फिलहाल इसे सिर्फ एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। असली तस्वीर आने वाले एपिसोड में ही साफ होगी।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: दुनिया में दिल के रोग से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें, WHO की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

क्यों हुआ था रीति तिवारी का एविक्शन

रीति तिवारी का एविक्शन कैप्टेंसी टास्क के दौरान हुआ था। इस टास्क में माही विज, यंग डीएसए और उदिति सिंह को यह अधिकार दिया गया था कि वे उस नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट का नाम चुनें, जिसे वे गेम में सबसे कम योगदान देने वाला मानते हैं। इस दौरान माही ने मैरी कॉम का नाम लिया, जबकि यंग डीएसए ने अमन गांधी को चुना। वहीं, उदिति सिंह ने रीति तिवारी का नाम लिया। उदिति ने रीति को चुनने की वजह बताते हुए कहा कि उन्हें रीति की पर्सनैलिटी काफी कन्फ्यूजिंग लगी। इसके बाद माही और यंग भी उदिति की बात से सहमत हो गए। तीनों ने मिलकर रीति तिवारी का नाम चुना और इसके बाद उन्हें घर से बाहर होना पड़ा।

PunjabKesari

अब क्या होगा आगे

रीति के एविक्शन के तुरंत बाद सामने आए इस नए प्रोमो ने ‘बिग बॉस 20’ के गेम को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। अगर रीति की वापसी होती है तो घर के समीकरण एक बार फिर बदल सकते हैं। हालांकि, अभी मेकर्स की ओर से उनकी वापसी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान का यह इशारा वास्तव में रीति तिवारी की वापसी का संकेत है या ‘बिग बॉस 20’ में कोई नया ट्विस्ट आने वाला है।
 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static