अमेरिकी पुरुषों का बदलता ट्रेंड: ‘पारंपरिक पत्नी’ की तलाश में अब फिलीपींस जैसे देशों में जा रहे
punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 01:47 PM (IST)
नारी डेस्क: अमेरिका में इन दिनों एक दिलचस्प सामाजिक ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जहां कुछ अमेरिकी पुरुष अब अपनी ही देश की महिलाओं की बजाय एशियाई और दक्षिण अमेरिकी देशों में जीवनसाथी तलाश रहे हैं। उनका मानना है कि इन देशों में उन्हें ज्यादा ट्रडिशन्स को फॉलो करने वाली और लॉयल पार्टनर मिलेगी। सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने इस ट्रेंड को और भी ज्यादा चर्चा में ला दिया है।
थाईलैंड में मिली माइक को जीवनसाथी
इस ट्रेंड का एक उदाहरण माइक नाम के अमेरिकी युवक का है, जो रिमोट वर्क की सुविधा मिलने के बाद थाईलैंड चला गया। वहां उसकी मुलाकात पाफान नाम की युवती से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच रिश्ता बना और अब वे सगाई कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर इनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें पाफान माइक की देखभाल करते हुए नजर आ रही हैं। माइक का कहना है कि उसे ऐसे कई लोगों से प्रतिक्रिया मिली जो इस रिश्ते को देखकर हैरान थे।

‘सेवाभावी पत्नी’ की सोच और बढ़ती बहस
कुछ अमेरिकी पुरुषों का मानना है कि एशियाई और लैटिन अमेरिकी देशों की महिलाओं में शादी के बाद ज्यादा समर्पण और घरेलू जिम्मेदारियों को निभाने की प्रवृत्ति देखने को मिलती है। इसी वजह से थाईलैंड, फिलीपींस, वियतनाम और ब्राजील जैसे देशों को लेकर उनकी रुचि बढ़ी है। हालांकि, इस सोच को लेकर समाज में अलग-अलग राय भी सामने आ रही है।
विशेषज्ञों की राय: बदलते रिश्तों की नई तस्वीर
संबंध विशेषज्ञ बेथ बेली के अनुसार, पश्चिमी देशों में पुरुषों की नाराजगी के पीछे कई सामाजिक बदलाव जिम्मेदार हैं। उनके मुताबिक, महिलाओं की बेहतर शिक्षा और करियर अवसरों के चलते रिश्तों की पारंपरिक भूमिकाएं काफी बदल गई हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अब रिश्तों में बराबरी और बहस की स्थिति ज्यादा देखने को मिलती है, जिससे कुछ पुरुष असहज महसूस करते हैं।

ये भी पढ़ें: शादी में DJ पर डांस करते हुए महिला की अचानक मौत! 4 महीने पहले ही हुई थी शादी
सोशल मीडिया ने बढ़ाई ‘देशों की रैंकिंग’
आजकल यूट्यूब, टिकटॉक और ऑनलाइन फोरम पर ऐसे कई वीडियो और चर्चाएं देखने को मिलती हैं, जिनमें अलग-अलग देशों की महिलाओं को “बेहतर जीवनसाथी” के तौर पर रैंक किया जाता है। इस तरह की सामग्री ने इस ट्रेंड को और ज्यादा फैलाने का काम किया है, जहां कुछ लोग शादी और रिश्तों को भी एक तुलना की नजर से देखने लगे हैं।

ऐतिहासिक संदर्भ भी जुड़ा है इस ट्रेंड से
विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई पूरी तरह नया चलन नहीं है। इसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के दौर से भी जोड़ा जाता है, जब कई अमेरिकी सैनिकों ने विदेशों में जाकर विवाह किए थे। उस समय बड़ी संख्या में लोगों ने पारंपरिक भूमिकाओं को देखते हुए विदेशी जीवनसाथी चुनी थीं। माना जाता है कि करीब एक लाख से ज्यादा अमेरिकी पुरुषों ने उस दौर में विदेशी महिलाओं से विवाह किया था।
आज का बदलता नजरिया
आज के डिजिटल समय में यह सब पहले से काफी आसान हो गया है। अब लोग रिमोट वर्क, डिजिटल नोमैड वीजा और आसान यात्रा सुविधाओं की वजह से दुनिया के किसी भी देश में रहकर काम कर सकते हैं। इसी वजह से कई लोग सिर्फ काम ही नहीं, बल्कि अलग-अलग देशों में जाकर जीवनसाथी भी ढूंढ रहे हैं। कुछ सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि कुछ पुरुष ऐसे पार्टनर को ज्यादा पसंद करते हैं जो रिश्तों में कम झगड़ा करें और ज्यादा समझदारी व साथ देने वाला स्वभाव रखे।

