गोविंदा की पत्नी के पैरों में पड़े कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा ने भी अपनी गलती के लिए मांगी माफी

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 02:16 PM (IST)

नारी डेस्क:  'लाफ्टर शेफ्स 3' के सेट पर भावनाएं उमड़ पड़ीं, जब एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ एक इमोशनल रीयूनियन किया। कलर्स टीवी द्वारा जारी किए गए एक नए प्रोमो में सुनीता आहूजा शो में अचानक एंट्री करती हुई और कृष्णा को आवाज़ देती हुई दिखाई देती हैं। कॉमेडियन उनकी ओर दौड़ते हुए और उन्हें गर्मजोशी से गले लगाते हुए दिखाई देते हैं। यह पल जल्द ही इमोशनल हो जाता है, जब कृष्णा कहते हैं कि 14 साल बीत गए हैं, और फिर वे झुककर उनके पैर छूते हैं।


इस इमोशनल रीयूनियन के बावजूद कृष्णा ने अपने ट्रेडमार्क ह्यूमर का तड़का लगाना नहीं भूला। उन्होंने मज़ाक में कहा कि उन्हें उनके पैरों के पास पार्किंग की जगह मिल गई है और अब दो कारों को पार्किंग की ज़रूरत है - जिसका इशारा उन्होंने अपनी और अपनी पत्नी कश्मीरा शाह की ओर किया। कश्मीरा शाह भी इस रीयूनियन के दौरान काफी इमोशनल नज़र आईं और उन्होंने सुनीता आहूजा से माफी मांगते हुए कहा, "मुझे बहुत अफ़सोस है।" 
 

जिन्हें नहीं पता, उनके लिए बता दें कि यह पारिवारिक मनमुटाव 2018 का है, जब कथित तौर पर सुनीता आहूजा ने कश्मीरा शाह के एक ट्वीट पर नाराज़गी जताई थी। उस ट्वीट में "पैसे के लिए नाचने वाले लोगों" का ज़िक्र था, और सुनीता को लगा था कि यह गोविंदा पर निशाना साधा गया है। इस घटना के कारण दोनों परिवारों के बीच दरार आ गई थी, और पिछले कुछ सालों से दोनों पक्ष एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए थे। बाद में कृष्णा अभिषेक ने यह साफ किया था कि वह ट्वीट गोविंदा के लिए नहीं था, बल्कि उनकी बहन आरती सिंह के लिए था। हालाकि, इस गलतफहमी के कारण दोनों परिवारों के बीच लंबे समय तक सार्वजनिक विवाद चलता रहा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static