अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद सकते सोना- चांदी, तो धनिये के बीज से बदलें अपनी किस्मत

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 01:09 PM (IST)

नारी डेस्क:अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र दिन माना जाता है। यह हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।  इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त के किया जा सकता है। खासतौर पर धन, सुख और समृद्धि के लिए किए गए उपाय और टोटके इस दिन बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं। अगर आप इस पावन दिन पर सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो घर पर सिर्फ 10 रुपये की यह चीज ले आएं, इससे आप पर पूरा साल मां लक्ष्मी की खूब कूपा बरसेगी।

PunjabKesari
 धनिये के बीज बदल सकते हैं किस्मत

अक्षय तृतीया के दिन धनिया खरीदकर  घर लाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है घर में शांति और सुख लौटता है।  अक्षय का अर्थ होता है जिसका कभी नाश नहीं होता, जो कभी क्षय नहीं होता। ऐसे में अगर आप अक्षय तृतीया के दिन धनिया खरीदकर उसे अपनी तिजोरी में रख देते हैं तो धन-धान्य की कभी आपके जीवन में कमी नहीं होती। ऐसा भी कहा जाता है कि जैसे धनिये के बीज जल्दी बढ़ते और फैलते हैं, उसी तरह इसे अक्षय तृतीया पर घर लाने से धन और कारोबार में बढ़ोतरी होती है 

 

साबुत धनिया का उपाय

अक्षय तृतीया के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। पूजा स्थल को साफ करके वहां गणेश जी और मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद साबुत धनिया या उसके बीज मां लक्ष्मी के चरणों में चढ़ा दें। अगले दिन धनिया के बीज को गमले में बो सकते हैं। साबुत धनिया को समृद्धि और उर्वरता का प्रतीक माना जाता है। कई ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, साबुत धनिया वास्तु दोष और नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है।

PunjabKesari
अक्षय तृतीया पर अन्य शुभ कार्य

इस दिन  सोना, चांदी या तांबे की वस्तु खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस पावन पर्व पर जप, दान, स्नान, हवन और व्रत करने का दोगुना लाभ होता है। गरीबों को भोजन या वस्त्र दान करना  भी इस दिल लाभकारी माना जाता है। इस दिन लोग नई चीजें जैसे घर, वाहन या बिजनेस की शुरुआत करते हैं। अक्षय तृतीया पर किया गया एक छोटा-सा उपाय भी बहुत बड़ा फल दे सकता है, बस सच्चे मन और श्रद्धा से करना चाहिए। अक्षय तृतीया पर किया गया एक छोटा-सा उपाय भी बहुत बड़ा फल दे सकता है, बस सच्चे मन और श्रद्धा से करना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static