किसी पर बरसेगा पैसा तो किसी की जाएगी नौकरी... शनि की चाल से बदल जाएगी सभी राशियों की किस्मत
punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 08:06 PM (IST)
नारी डेस्क: वैदिक ज्योतिष में कर्मफल दाता शनि को सबसे प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। शनि लंबे समय तक एक ही राशि में रहकर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो शनि उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश कर चुके हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। इस दौरान कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की जरुरत है।
वैशाख अमावस्या का भी योग
हिंदू पंचांग के अनुसार शनि देव ने 17 अप्रैल को अपना नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। इस दिन शनि उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ 17 मई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है, लेकिन कुछ खास राशियों पर इसका सकारात्मक पड़ेगा, जबकि कुछ पर नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। आज वैशाख अमावस्या का भी योग बन रहा है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन स्नान और दान करने का विशेष महत्व बताया गया है, जिससे नकारात्मक प्रभाव कम किए जा सकते हैं।
इन राशि वालों पर आ सकता है संकट
मेष राशि के जातकों पर पहले से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है। ऐसे में शनि की स्थिति में बदलाव से नौकरी या करियर में अचानक बदलाव या रुकावटें आ सकती हैं। कर्क राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा अस्थिर रह सकता है. नौकरी या व्यवसाय में स्थिरता कम हो सकती है और पारिवारिक जीवन में भी मतभेद बढ़ने की संभावना बन सकती है। तुला राशि के जातकों को इस दौरान अपने करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
इन राशि वालों पर मेहरबान होंगे शनि
मकर राशि के जातकों के लिए 17 अप्रैल से लेकर 17 मई तक का एक महीना काफी कठिन होने वाला है।इसलिए इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या आलस न बरतें।वृषभ वालों की किस्मत इस समय खुलने वाली है। पैसे से जुड़ी दिक्कतें कम होंगी और जो काम लंबे दिनों से अधूरे पड़े थे, अब वो पूरे होना शुरू होंगे। वहीं सिंह राशि वालों को निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। अचानक से धन लाभ होगा और पैसों की चिंता कुछ कम हो जाएगी।

