दो महीने से Prostate Cancer से जंग लड़ रहे इजरायलके पीएम, पुरुषों के लिए जानलेवा है ये बीमारी

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 11:40 AM (IST)

नारी डेस्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को कहा कि उनका 'प्रोस्टेट कैंसर' का उपचार हुआ था और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। यह पहली बार है जब नेतन्याहू ने सार्वजनिक रूप से अपनी बीमारी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले उनकी प्रोस्टेट की सर्जरी हुई थी और इसके बाद, ढाई महीने पहले उनके चिकित्सकों ने यरुशलम के हदासा अस्पताल में विकिरण चिकित्सा के माध्यम से एक छोटे ट्यूमर की सर्जरी की और उसका उपचार किया। 


चुपचार करवाया इलाज

उस समय इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी। इजरायल के 76 वर्षीय पीएम ने कहा- ''मैंने इस जानकारी के प्रसारण को दो महीने के लिए टालने का अनुरोध किया था ताकि ईरान के खिलाफ युद्ध के चरम पर होने के दौरान यह खबर जारी न हो।'' उन्होंने कहा कि ऐसा इजराइल के खिलाफ ''और अधिक झूठे दुष्प्रचार'' को रोकने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्होंने इस ट्यूमर को एक ''मामूली चिकित्सीय समस्या'' बताया। ईरान के साथ युद्ध के शुरुआती हफ्तों में नेतन्याहू के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। उस दौरान कृत्रिम मेधा (एआई) से बनाई गई फर्जी तस्वीरें प्रसारित हुई थीं।


क्या होता है  प्रोस्टेट कैंसर

प्रोस्टेट कैंसर जेनेटिक, मोटापे जैसे कारकों से संबंधित लोगों में अन्य लोगों की तुलना में अधिक होता है। यह अखरोट के आकार की एक छोटी ग्रंथि होती है जो पुरुषों के ब्लैडर और प्राइवेट पार्ट के बीच में स्थित होती है। आमतौर पर प्रोस्टेट कैंसर तब शुरू होता है जब प्रोस्टेट ग्रंथि में कोशिकाएं नियंत्रण से बाहर होने लगती हैं। दावा किया जा रहा है कि दुनिया भर में 2020 तथा 2040 के बीच प्रोस्टेट कैंसर के मामले दोगुने से अधिक होने और मौतों में 85 प्रतिशत की वृद्धि होने की आशंका है । 


 प्रोस्टेट कैंसर की जांच करवानी जरूरी

प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती स्टेज में कोई लक्षण नहीं दिखता है। अगर कैंसर ज्यादा बढ़ जाता है तो पुरुष के रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है, मूत्राशय और मलाशय पर उनका नियंत्रण हट जाता है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि 45-50 की उम्र के बाद हर पुरुष को प्रोस्टेट कैंसर की जांच करानी चाहिए ताकि शुरुआती स्टेज में ही इसका ईलाज हो सके। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static