भाग्यशाली औरतों की 10 निशानियां, क्या आपमें हैं ये खूबियां!

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2019 - 04:37 PM (IST)

महिलाओं को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। मगर समुद्रशास्त्र के अनुसार, कुछ खास महिलाएं ही घर में सुख-समृद्धि और वैभव लेकर आती है। जी हां, समुद्रशास्त्र में भाग्यशाली महिलाओं की कुछ खास निशानियां बताई गई हैं, जो ना सिर्फ अपने पति को खुश रखती हैं बल्कि कुछ का नाम भी रोशन करती हैं। चलिए आज हम आपको भाग्यशाली महिलाओं की कुछ ऐसी शारीरिक निशानियां बताते हैं, जिनसे आप जान सकते हैं कि वह आपके परिवार के लिए कितनी लकी हैं।

 

भाग्यशाली औरतों की 10 निशानियां
बड़ी आंखों वाली लड़कियां

समुद्रशास्त्र में बड़ी-बड़ी हिरणी जैसी आंखों वाली महिलाएं स्वभाव से काफी चंचल होती हैं, जो अपने ससुराल में हमेशा खुशनुमा माहौल बनाकर रखती हैं। सिर्फ परिवार ही नहीं, ऐसी महिलाएं अपने पति को खुश रखना भी बखूबी जानती हैं।

PunjabKesari

लाल जीभ वाली लड़कियां

कोमल, सुर्ख लाल जीभ वाली लड़कियां ससुराल में महारानियों की तरह राज करती हैं। अपने अच्छे स्वभाव से यह परिवार का दिल जीत लेती हैं। इतना ही नहीं, ऐसी लड़कियां परिवार का पूरा ख्याल रखती हैं, जिसके कारण सभी इनसे खुश रहते हैं।

लंबी बाजू वाली रहती हैं खुश

लंबी, लचीली और सीधी बाजू वाली महिलाओं को पति से खूब प्यार मिलता है। इतना ही नहीं, ससुराल वाले भी इन्हें खूब सम्मान और प्यार देते हैं। वहीं अगर महिलाओं की बाजू मोटी हो तो उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नाक पर तिल भाग्य की निशानी

जिन लड़कियों के नाक के आसपास तिल होता है, वो सभी सुखों को प्राप्त करने वाली होती है। ये तिल का निशान धन सम्पन्न जीवन की निशानी माना जाता हैं।

PunjabKesari

तलवों पर चक्र या शंख

कुछ लड़कियों के पैरों के तलवे के नीचे कमल, चक्र और शंख का चिन्ह बना होता हैं। हालांकि ऐसा बहुत कम लड़कियों के साथ होता है लेकिन इन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी लड़किया घर-परिवार का नाम रोशन करती हैं।

त्रिकोण चिन्ह वाले तलवे

लड़कियों के पैरों के तलवे पर त्रिकोण का निशान होना भी काफी अच्छा माना जाता है। ऐसी लड़कियां काफी बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाली होती हैं। वे अपनी समझ ना सिर्फ परिवार को खुशहाल रखती हैं बल्कि मुश्किल हालात में भी उनकी मदद करती हैं।

फ्लैट तलवे

माना जाता है कि फ्लैट तलवे वाली महिलाएं अपने मायके के साथ ससुराल के लिए भी काफी लकी होती है। ऐसी लड़कियां खुले विचारों की होती हैं लेकिन परिवार को एकजुट करके रखना अच्छी तरह जानती हैं। इनके घर में कभी भी कलेह-कलेश नहीं होता।

PunjabKesari

उठा हुआ अंगूठा

अगर लड़कियां का अंगूठा गोल, उठा हुआ और लाल हो तो वो भी परिवार के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं। माना जाता है कि ऐसी महिलाएं हमेशा पति व परिवार के प्रति समर्पित रहती हैं।

गोलाकार एड़ियां

पैरों की गोल व कोमल एड़ियों वाली औरतों भी अपने साथ सुख-समृद्धि और वैभव लेकर आती हैं। इनका परिवार में ना सिर्फ खुशी भरा माहौल रहता है बल्कि इनके घर में धन की भी कभी कमी नहीं होती।

गहरी नाभि

बड़ी और गहरी नाभि वाली लड़कियां भी ससुराल वालों के लिए काफी शुभ मानी जाती है। समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की नाभि बड़ी, गहरी और दाईं ओर मुड़ी होती है वो धन, सुख और संतान से संपन्न होती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static