जिद्दी व रोमांटिक होते हैं जनवरी में जन्मे लोग, जानिए कुछ और सीक्रेट्स
punjabkesari.in Wednesday, Jan 02, 2019 - 07:19 PM (IST)

साल 2019 का पहला महीना यानी जनवरी शुरू हो चुका है। यह तो आप जानते ही हैं कि राशि के साथ-साथ जन्म माह से भी लोगों के स्वभाव व व्यक्तित्व से जुड़े कई राज जुड़े होते हैं तो चलिए जानते हैं जनवरी में जन्म लेने वाले लोगों में क्या-क्या खूबियां होती है।
जनवरी में जन्मे लोग होते है मेहनती
जनवरी में जन्में लोग मेहनत में नहीं बल्कि कड़ी मेहनत में विश्वास रखते हैं। काम और करियर को लेकर आपमें एक अलग दीवानगी होती है।
जनवरी में जन्मे लोग होते है बातों के जादूगर
ऐसे लोगो को बातें करने में महारत हासिल होती है इसलिए इन्हें बातों का जादूगर कहना गलत नहीं होगा। बातों में फंसाकर इन लोगों को अपना काम निकलवाना भी अच्छी तरह आता है। बावजूद इसके आप अपने आसपास के लोगों से ही धोखा खा जाते हैं।
जनवरी माह में जन्मे लोग दिल के होते हैं साफ
इस माह में जन्मे लोग दिल के बेहद साफ होते हैं। यह किसी के प्रति भी दिल में कड़वाहट नहीं पालते लेकिन बात अगर इनकी इमेज पर आ जाए तो यह किसी को नहीं छोड़ते। इनका जिंदगी को देखने का नजरिया भी बिल्कुल अलग होता है।
जनवरी में जन्मे लोग प्यार को लेकर सीरियस
प्यार के मामले में जनवरी में जन्में लोग काफी सीरियस होते हैं, बावजूद इसके इन्हें प्यार में एक बार धोखा जरूर मिलता है। यह एक बार जिसे दिल में बिठा लें फिर उसका साथ जिंदगी भर नहीं छोड़ते।
आइडियल होते हैं जनवरी बोर्न
इस माह के लोगों की छवि बेहद साफ-सुथरी और गरिमामयी होती है। जनवरी में जन्म लेने वाले जातक अपने हर काम पर खुद ही बारीक नजर रखते हैं इसलिए इस माह के जातक बाकी लोगों के आइडियल बन जाते हैं।
जनवरी में जन्मे लोगो के दिल में भरा होता है प्यार
अपने पार्टनर और परिवार के लिए इनके दिल में बहुत प्यार भरा होता है। इतना ही नहीं, ये लोग दयालु और परोपकारी स्वभाव के भी मालिक होते हैं और किसी की मदद करने से नहीं चूकंते।
जनवरी में जन्मी लड़कियां होती है स्मार्ट व रोमांटिक
इस माह में जन्मी लड़कियां ना सिर्फ स्मार्ट होती है बल्कि वह स्वभाव से काफी रोमांटिक भी होती हैं। इनके रोमांटिक स्वभाव के कारण लड़के इनके दीवाने होते हैं। साथ ही इन्हें अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने की कला भी अच्छी तरह आती है।
एंडवेंचर के शौकीन होते है जनवरी में जन्मे लोग
इस माह में जन्मे लोग काफी एंडवेंचर्स किस्म के होते हैं। इन्हें नई-नई जगहें घूमने और रोमांट का बहुत शौक होता है।
जिद्दी और स्वार्थी के होते है जनवरी माह के लोग
इस माह में जन्मे लोगों की सबसे खामी यह है कि ये लोग कभी-कभी एक चीज को लेकर जिद्दी या स्वार्थी हो जाते हैं। यह कभी भी दूसरों के नजरिए से दुनिया देखने की कोशिश नहीं करते हैं, जिसके चलते कई बार यह अपनों का दिल भी दुखा देते हैं।
जनवरी माह के लोग स्वभाव के वफादार
दोस्त हो, परिवार या फिर जीवनसाथी, इस माह में जन्में लोग सबके प्रति वफादार रहते हैं। यह कभी भी अपनों के साथ धोखा नहीं करते हैं। आप उन पर आंख मूंदकर भरोसा कर सकते हैं।
छोटी-छोटी बात पर बहस है जनवरी माह में जन्मे लोग
इस महीने में पैदा होने वाले लोग हर छोटी-छोटी बात पर बहस करते हैं। कई बार तो लोग इनकी इसी आदत का मजाक भी उड़ाते हैं लेकिन इन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
जनवरी माह में जन्मे लोग होते है महत्वाकांक्षी
ये लोग बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं और साथ ही प्रैक्टिकल भी। ये हमेशा अपने दिल की सुनते हैं और वही करते हैं जो ये महसूस करते हैं। इन्हें खुद को फेक दिखाने का कोई शौक नहीं होता।