Interesting Facts: जानिए मानव शरीर से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें

punjabkesari.in Sunday, Mar 04, 2018 - 10:52 AM (IST)

दुनियाभर में साइंस से जुड़ी ऐसी बहुत सी बातें है जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते है। कहा जाता है कि जितना भी ज्ञान आप प्राप्त करते है वो कहीं न कहीं आपके काम आ ही आता है लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को बहुत सी बातें पता नहीं होती। आज हम आपको मानव शरीर से जुड़ी ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बताने जा रहें है, जिसे शायद आप बी नहीं जानते होंगे। इंसानी शरीर की कुछ चीजें तो आपके दैनिक जीवन से ही जुड़ी हैं। इसके बावजूद भी आप उस पर गौर नहीं करते। तो आइए जानते है मानव शरीर से जुड़ी कुछ ऐसी हैरान कर देनी वाली बातें, जोकि कभी न कभी आपके काम भी आ सकती है।
 

मानव शरीर से जुड़ी कुछ बातें
1. आप दिनभर बहुत-सा काम करते है लेकिन क्या आप जानते है कि दिन की बजाए आपका दिमाग रात के समय ज्यादा सक्रिय होता है। इसके अलावा जिस व्यक्ति का आईक्यु जितना तेज होता है उसे उतने ही ज्यादा सपने आते हैं।

PunjabKesari

2. शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में चेहरे के बाल जल्दी बढ़ते हैं। इसके अलावा बाकी उंगलियों की अपेक्षा बीच वाली उंगुली का नाखून भी जल्दी बढ़ता है।
 

3. आपके पेट में मौजूद अम्ल जिंक को जलाने के लिए पर्याप्त होता है लेकिन इससे आपको कोई नुकसान नहीं होता है। क्योंकि पेट की भित्तियां खुद ही विकसित होती रहती है। वहीं महिलाओं की तुलना में पुरूषों के शरीर में वसा रोज 50 कैलोरी की दर से जलती है।
 

4. पुरुषों की तुलना में महिलाओं की धड़कन ज्यादा तेज चलती है और इनकी तुलना में महिलाएं ज्यादा झपकी लेती है। महिलाओं में सूंघने की क्षमता भी पुरुषों से ज्यादा बेहतर होती है।

PunjabKesari

5. रोजाना शरीर के अंदर करीब 10 करोड़ कोशिकाएं मर जाती हैं लेकिन मरने के साथ-साथ शरीर में रोज 300 अरब कोशिकाओं का निर्माण भी होता है, जोकि पुरानी कोशिकाओं की जगह ले लेती है।
 

6. हर व्यक्ति सुबह नहा-धोकर साफ-सुथरा हो जाता है लेकिन क्या आप जानते है नहाने से भी आप साफ नहीं होते। आपका पूरा शरीर ही बैक्‍टीरिया से भरा हुआ। सिर्फ मुंह में ही इतने बैक्‍टीरिया होते हैं जितने की पूरे शरीर में नहीं होते। एक शोध के अनुसार मानव शरीर में कोशिकाओं से 10 गुना अधिक बैक्‍टीरिया होते हैं।
 

7. शरीर की लंबाई बढ़ने के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन क्या आप जानते है कि 30 की उम्र के बाद हर व्‍यक्ति की लंबाई आधे इंच कम हो जाती है। 60-70 की उम्र तक तो शरीर की लंबाई 4 से 5 इंच तक घट जाती है।

PunjabKesari

8. अगर आप रोजाना अपनी कैपेसिटी से ज्यादा खाते है तो आपके सुनने की क्षमता कम हो जाती है। अगर आपका लार भोजन के साथ नहीं मिलता तो आपको किसी भी चीज का स्वाद महसूस नहीं होता। इसके अलावा शरीर की सबसे मजबूत मांसपेशी आपकी जीभ होती है और जबड़े की हड्डी सबसे मजबूत होती है।
 

9. व्यक्ति की बाहरी त्वचा हर 27 दिन में नई हो जाती है और केवल मनुष्य ही वह प्रजाति है जिसके किसी भावना के लिए आंसु निकलते हैं।
 

10. जन्म के समय कोई बी बच्चा सिर्फ काला और सफेद रंग ही देख पाता है और आंखों के कार्निया में कभी भी रक्त की आपूर्ति नहीं होती। इसे सीधे हवा से ऑक्सीजन मिलता है। इसके अलावा हर व्यक्ति की एक आंख तेज और एक कमजोर होती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static