भारत की शान हैं ये 5 इमारतें जिन्हें मुगलों ने तराशा! देश के ही नहीं विदेशी पर्यटकों को भी करती हैं आकर्षित

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 01:49 PM (IST)

भारतीय वास्तुकाला में मुगलों का बहुत बड़ा योगदान है। आज अगर हम बात करें मुहब्बत की निशानी माने जाने वाले ताज महल की, लाल किला या आगरा किले जैसी स्मारक सबसे पहले हमारे दिमाग में आते हैं। इनकी शानदार वास्तुकाल, भव्यता और आश्चर्यजनक रूप से सुंदर संरचनाएं ने केवल भारतीयों को बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी बहुत ज्यादा आकर्षित करते हैं।

ताज महल

अपनी खूबसूरती से सबको मंत्रमूग्ध कर देने वाला ताजमहल को बनाने में लगभग 22 साल का समय लगा था। इसे  शाहजहां ने अपनी मृत बेगम मुमताज महल की याद में बनाया था। इसे प्यार की निशानी को लोग दूर-दूर से देखने आते हैं। 

PunjabKesari
लाल किला

दिल्ली का लाल किला जो यूनेस्को की विश्वधरोहर में शामिल है। इसे भी मुगल सम्राट शाहजहां ने बनवाया था। लाल किले से हर साल प्रधानमंत्री स्वंतत्रा दिवस पर राष्ट्रीय धव्ज फहराते हैं।

PunjabKesari

जामा मस्जिद

जामा मस्जिद को दुनिया की सबसे खूबसूरत मस्जिदों में से एक माना जाता है। इसमें 25000 लोग एक साथ नमाज पढ़ सकते हैं। इसका निर्माण भी शाहजहां के शासनकाल में हुआ था।

PunjabKesari

बुलंद दरवाजा

फतेहपुर सीकती का बुलंद दरवाजा। इसे मुगल महान सम्राट अकबर ने 1601 में बनवाया था। यह स्मारक गुजरात पर जीत के जश्न मनाने के लिए बनाया गया।तभी इसे 'जीत का द्वार' भी कहते हैं।

PunjabKesari

शालीमार बाग

श्रीनगर में झीलों और बगीचों की भूमि में स्थित शालीमार बाग सभी फूल प्रेमियों के लिए बहुत खूबसूरत जगह है। इसे सम्राट जहांजीर ने अपनी पत्नी नूरजहां के लिए 1619 में बनवाया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static