#Plants4SSR: सुशांत का अधूरा सपना पूरा कर रहे महेश शेट्टी और मुकेश छाबड़ा

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2020 - 03:10 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 3 महीने बाद भी इस केस की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। लेकिन आज भी एक्टर को भुला पाना फैंस और परिवार वालों के लिए बहुत मुश्किल है। सुशांत की याद में उनके चाहने वाले जरूरतमंदों की मदद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच सुशांत के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और दोस्त महेश शेट्टी ने पेड़ लगाकर एक्टर को श्रद्धांजलि दी है। 

बीते दिनों सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत के 1000 पौधे लगाने के सपने को पूरा करने के लिए फैंस से अपील की थी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि वे पौधे लगाकर सुशांत का ये सपना पूरा कर सकते हैं। जिसके बाद इस मुहिम में मुकेश छाबड़ा और महेश शेट्टी शामिल हुए। महेश शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह पेड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Neem has been used traditionally to remove negativity and for healing. Taking baby steps but trying to do all I can to make your dreams come true bhai !!! #plant4ssr #plants4ssr #plantmoretrees

A post shared by Mahesh Shetty (@memaheshshetty) on Sep 13, 2020 at 5:43am PDT

 

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नीम का उपयोग परंपरागत रूप से नेगेटिवीटी को दूर करने और इलाज के लिए किया जाता है। एक छोटा सा कदम उठा आपके सपनों को साकार करने के लिए।' कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पौधा लगाते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Bhai ❤️ #plant4ssr #plants4ssr #❤️

A post shared by Mukesh Chhabra CSA (@castingchhabra) on Sep 13, 2020 at 6:40am PDT

 

इससे पहले सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस अंकिता ने भी एक्टर के इस सपने को पूरा करने की शुरूआत कर दी है। अंकिता ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वह पौधे लगाती हुई नजर आ रही थी। अंकिता ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा था, 'हाच्ची और मम्मा (अंकिता लोखंडे)...लगभग हर चीज में मेरा पार्टनर..अब पौधे लगा रहे हैं। उसके सपने को पूरा करके उसे याद करने का यह हमारा तरीका है। #plants4SSR'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Hatchi and mamma 😍 My partner In almost everything ❤️ Planting plants 🌱 It’s our way to remember him by fulfilling his dream ❤️ #plants4SSR

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on Sep 12, 2020 at 8:50pm PDT


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static