नया Induction चूल्हा खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 01:22 PM (IST)

नारी डेस्क : हाल के समय में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कई जगहों पर सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के कारण लोग किचन के लिए वैकल्पिक विकल्प तलाशने लगे हैं। ऐसे में इंडक्शन कुकटॉप तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कई लोग इसे गैस के बैकअप के तौर पर खरीद रहे हैं, ताकि अचानक गैस खत्म होने पर खाना बनाने में परेशानी न हो। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन चूल्हों की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि हर किसी के पास बाजार जाकर सामान खरीदने का समय नहीं होता। लेकिन बिना सही जानकारी के ऑनलाइन इंडक्शन खरीदना कई बार परेशानी का कारण बन सकता है। सस्ते या खराब क्वालिटी के प्रोडक्ट जल्दी गर्म हो जाते हैं, ठीक से काम नहीं करते या कुछ समय में खराब भी हो सकते हैं। इसलिए इंडक्शन खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

पावर और वॉटेज जरूर चेक करें

इंडक्शन कुकटॉप पूरी तरह बिजली से चलता है, इसलिए खरीदते समय उसकी पावर यानी वॉटेज देखना बहुत जरूरी है। आमतौर पर बाजार में 1200W से 2000W तक के इंडक्शन मिलते हैं। अगर आपको सिर्फ चाय, कॉफी या हल्की कुकिंग करनी है तो कम पावर वाला इंडक्शन भी पर्याप्त होगा। लेकिन रोजाना दाल, सब्जी या अन्य खाना बनाना हो तो 1800W या 2000W पावर वाला इंडक्शन बेहतर माना जाता है, क्योंकि इससे खाना जल्दी और सही तरीके से पकता है।

PunjabKesari

इंडक्शन के लिए सही बर्तन चुनें

कई लोग इंडक्शन खरीदने के बाद पुराने बर्तनों का इस्तेमाल करने लगते हैं, जो अक्सर सही तरीके से काम नहीं करते। सामान्य एल्यूमिनियम या कुछ स्टील के बर्तन इंडक्शन पर काम नहीं करते। इंडक्शन पर खाना बनाने के लिए विशेष इंडक्शन-फ्रेंडली बर्तन जरूरी होते हैं। गलत बर्तन इस्तेमाल करने से मशीन पर असर पड़ सकता है और वह जल्दी खराब भी हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि इंडक्शन खरीदते समय ही उसके लिए उपयुक्त बर्तन भी ले लें।

यें भी पढ़ें : गर्मियों में इन 4 लोगों को नहीं खानी चाहिए दही, गलती से खा लिया तो हो सकता है नुकसानब्रांड, वारंटी और रिव्यू पर ध्यान दें

ऑनलाइन खरीदारी करते समय केवल कम कीमत देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। कई अनजान या सस्ते ब्रांड के इंडक्शन ज्यादा समय तक नहीं चलते। खरीदने से पहले भरोसेमंद ब्रांड चुनें और यह जरूर देखें कि प्रोडक्ट पर कम से कम एक साल की वारंटी मिल रही है या नहीं। साथ ही अन्य ग्राहकों के रिव्यू पढ़ना भी जरूरी है, इससे प्रोडक्ट की वास्तविक गुणवत्ता का अंदाजा लग जाता है।

PunjabKesari

रिटर्न पॉलिसी जरूर चेक करें

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय रिटर्न या रिप्लेसमेंट पॉलिसी देखना बेहद जरूरी है। कई बार प्रोडक्ट तस्वीर में अच्छा लगता है, लेकिन इस्तेमाल करने पर उम्मीद के मुताबिक नहीं होता। अगर रिटर्न की सुविधा होगी तो जरूरत पड़ने पर आप आसानी से प्रोडक्ट बदल सकते हैं। इसलिए ऑर्डर करने से पहले रिटर्न की शर्तें जरूर पढ़ लें।

यें भी पढ़ें :  सुबह उठते ही चादर-कपड़ों पर दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान

सही जानकारी के साथ करें खरीदारी

अगर आप सही जानकारी के साथ इंडक्शन कुकटॉप खरीदते हैं तो यह लंबे समय तक बेहतर तरीके से काम करता है। गैस खत्म होने की स्थिति में यह किचन के लिए एक बेहतरीन बैकअप साबित हो सकता है। सही मॉडल और सही बर्तनों के साथ इंडक्शन का इस्तेमाल करना आसान और सुरक्षित होता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static