कुलदीप यादव की शादी में रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया ने लूटी लाइमलाइट, दिखी बेहद खूबसूरत
punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 05:05 PM (IST)
नारी डेस्क: भारतीय टीम के क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन में कई खिलाड़ी और उनके परिवार वाले शामिल हुए। इस शादी में रिंकू सिंह अपनी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज के साथ पहुंचे। प्रिया का देसी लुक संगीत नाइट में सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। प्रिया ने सिल्वर-ग्रे कलर की एम्ब्रॉयडेड शिफॉन साड़ी पहनी थी, जिसमें छोटे-छोटे सितारे अलग-अलग पैटर्न में सजाए गए थे। कहीं सितारे लाइन में थे, तो कहीं जिगजैग या डबल लाइन में। उन्होंने साड़ी को ओपन पल्लू के साथ ड्रेप किया, जो उनका लुक और भी एलिगेंट बना रहा था। साड़ी के साथ प्रिया ने हल्का और हल्के वजन वाला ब्लाउज पहना, जिसमें स्लीव्स का बॉर्डर भी सितारों से हाइलाइट किया गया था। साड़ी का यह कॉम्बिनेशन प्रिया के देसी और क्लासी अंदाज को पूरी तरह से उभार रहा था।

जूलरी और मेकअप
प्रिया ने जूलरी में कुछ ज्यादा ओवर नहीं किया। उन्होंने सिर्फ डबल लेयर वाले पर्ल नेकपीस और पर्ल स्टड ईयररिंग्स पहने। हाथ में इंगेजमेंट रिंग, वॉच और ब्रेसलेट नजर आए। उन्होंने माथे पर छोटी सी बिंदी, मिडिल पार्टिंग के साथ खुले बाल और सटल मेकअप किया। कुल मिलाकर उनका लुक बहुत ही ग्रेसफुल और एलिगेंट लग रहा था।

रिंकू सिंह का लुक
रिंकू ने ब्लैक कलर का सिल्वर सेक्विन वाले कुर्ते के साथ ब्लैक पैंट्स पहने। कुर्ते की नेकलाइन और स्लीव्स पर सेक्विन व एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया था, जो प्रिया के लुक के साथ अच्छी तरह मेल खा रहा था। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सैंडल, वॉच और चेन के साथ फाइनल टच दिया।

ये भी पढ़ें: देवी लक्ष्मी की पेंटिंग वाली साड़ी में नजर आईं रश्मिका मंदाना,4,000 घंटे में हुई थी तैयार
प्रिया सरोज से लें स्टाइल टिप्स
शिमरी और सेक्विन वाली साड़ी किसी भी शादी या पार्टी के लिए परफेक्ट ऑप्शन होती है। भारी जूलरी की बजाय पर्ल नेकलेस या चोकर पहनें, जो क्लासी और एलिगेंट लगे। अगर साड़ी हेवी एम्ब्रॉयडरी वाली है, तो ब्लाउज हल्का रखें ताकि साड़ी का वर्क हाइलाइट हो। कलर सिंपल और एक ही टोन में रखें, जिससे लुक सोफिस्टिकेटेड लगे। मेकअप सॉफ्ट और ग्लोइंग रखें, जो साड़ी के साथ ग्रेसफुल लगे।

साड़ी की कीमत
प्रिया की साड़ी डिज़ाइनर वरुण निधिका की है और इसकी कीमत लगभग 1,89,210 रुपये बताई गई है।

