दूसरों की मदद के लिए हमेशा रहते हैं तैयार, बेहद दरियादिल होते हैं इन मूलांक के लोग
punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 02:07 PM (IST)
नारी डेस्क : अंक ज्योतिष में जन्म तारीख के आधार पर व्यक्ति का मूलांक निकाला जाता है। माना जाता है कि मूलांक के स्वामी ग्रह का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व पर भी पड़ता है। अंक शास्त्र में कुछ मूलांक ऐसे बताए गए हैं, जिनसे जुड़े लोगों को दयालु, संवेदनशील और मददगार माना जाता है। ये लोग दूसरों की परेशानी देखकर खुद आगे बढ़कर उनकी मदद करने की कोशिश करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 3 मूलांक के बारे में।
मूलांक 3 वाले लोग: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह गुरु (बृहस्पति) माने जाते हैं।
परोपकारी और मददगार स्वभाव
मूलांक 3 वाले लोगों को दान-पुण्य और सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाला माना जाता है। किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद करनी हो या किसी सामाजिक और धार्मिक कार्य में योगदान देना हो, ये लोग अपनी क्षमता के अनुसार मदद करने से पीछे नहीं हटते। किसी व्यक्ति को परेशानी में देखकर ये भावुक हो सकते हैं और उसकी मदद के लिए आगे आने की कोशिश करते हैं।

मूलांक 6 वाले लोग: मूलांक 6 का संबंध 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों से होता है। अंक ज्योतिष में इसके स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं। शुक्र को सुख-सुविधा, प्रेम, सौंदर्य और ऐश्वर्य से जोड़कर देखा जाता है।
यें भी पढ़ें : सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद आता है इनके पास
दूसरों के प्रति रखते हैं सहानुभूति
मूलांक 6 वाले लोगों को आमतौर पर संवेदनशील और केयरिंग स्वभाव का माना जाता है। ये अपने करीबियों की जरूरतों और भावनाओं को समझने की कोशिश करते हैं। किसी को मुश्किल में देखकर ये मदद करने के लिए आगे आ सकते हैं। परिवार और दोस्तों के अलावा जरूरतमंद लोगों की सहायता करना भी इन्हें अच्छा लगता है।

मूलांक 9 वाले लोग: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं।
यें भी पढ़ें : खतरनाक वायरस का कहर! इस शहर में 22 बच्चों की मौत, जानिए कैसे फैलता है संक्रमण
न्याय और मदद के लिए रहते हैं तैयार
मूलांक 9 वालों को साहसी और मजबूत व्यक्तित्व वाला माना जाता है। इनमें दूसरों की मदद करने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की भावना देखी जा सकती है। जरूरतमंद या कमजोर व्यक्ति को परेशानी में देखकर ये उसकी सहायता करने के लिए आगे आ सकते हैं। दान-पुण्य और सामाजिक कार्यों में योगदान देने की इच्छा भी इनमें हो सकती है।

इन मूलांक वालों की खासियत
अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, मूलांक 3, 6 और 9 वाले लोगों में दया, सेवा और परोपकार की भावना मजबूत मानी जाती है। हालांकि हर व्यक्ति का स्वभाव केवल उसके मूलांक से तय नहीं होता। व्यक्तित्व पर परिवार, परवरिश, परिस्थितियों और व्यक्तिगत अनुभवों का भी प्रभाव पड़ता है।

