"उन्हें हमारे सहारे की जरूरत है..." सलमान के बाद असम बाढ़ पीड़ितों  की मदद को आगे आई आलिया भट्ट

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 12:31 PM (IST)

नारी डेस्क: असम में बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है और बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस तबाही पर चिंता जताई है। इस त्रासदी की गंभीरता को बताते हुए आलिया ने लिखा- "अभी हमारे देश के कई हिस्सों में बाढ़ आई हुई है, जिसमें असम सबसे बुरी तरह प्रभावित है और बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। 60 से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है। लाखों लोग बेघर हो गए हैं। पूरे-पूरे परिवारों ने अपने घर, ज़मीन और मवेशी खो दिए हैं... और कुछ लोगों ने तो अपने प्रियजनों को भी खो दिया है।" 

PunjabKesari
आलिया ने इस बात पर ज़ोर दिया कि बाढ़ हर साल आती है, और उन्होंने तुरंत मदद और उबरने के लिए लगातार सहयोग की ज़रूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा- "यह हर साल होता है, और फिर भी यह हमें चौंका देता है। असम को अभी तुरंत राहत की ज़रूरत है और हालात सामान्य होने की लंबी प्रक्रिया के लिए भी सहयोग की आवश्यकता होगी।" अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह लोगों को असम में योगदान देने के तरीके बताएंगी।

उसने पहले सलमान खान ने भी असम के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। बाढ़ ने असम के 21 राजस्व क्षेत्रों के 622 गांवों में 3,32,639 लोगों को प्रभावित किया है। इस विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है, जिसमें मंगलवार को शिवसागर जिले में सात और लोगों की मौत की खबर है। मौतों की संख्या बढ़ने के बाद, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रभावित लोगों के लिए एक बड़े राहत पैकेज की घोषणा की। DRIMS की रिपोर्ट के मुताबिक, कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है और अभी 45,341.98 हेक्टेयर फसल वाला इलाका पानी में डूबा हुआ है। खबर है कि नुमालीगढ़ में धनसिरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static