बेहद दुखद खबर: मशहूर अभिनेत्री का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 03:09 PM (IST)
नारी डेस्क: फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री Madhu Malhotra का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार और प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मधु मल्होत्रा का निधन 13 मार्च को हुआ। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री ने एक अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है। मधु मल्होत्रा ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

सुभाष घई ने जताया दुख
मधु मल्होत्रा के निधन पर मशहूर फिल्म निर्माता Subhash Ghai ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अभिनेत्री को याद करते हुए उन्हें एक बेहद विनम्र और सरल स्वभाव की महिला बताया। सुभाष घई ने कहा कि मधु मल्होत्रा अपने काम के प्रति समर्पित कलाकार थीं और उन्होंने फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने अपने एक अनुभव को याद करते हुए बताया कि उन्हें एक फिल्म के लिए ऐसी नॉर्थ इंडियन अभिनेत्री की तलाश थी, जिसकी आंखों में भावनाएं साफ झलकती हों। मधु मल्होत्रा इस भूमिका के लिए बिल्कुल उपयुक्त लगीं और उनके साथ काम करना एक यादगार अनुभव रहा।
ये भी पढ़ें: देवी लक्ष्मी की पेंटिंग वाली साड़ी में नजर आईं रश्मिका मंदाना,4,000 घंटे में हुई थी तैयार
कई लोकप्रिय फिल्मों में किया काम
मधु मल्होत्रा ने अपने फिल्मी करियर में कई लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया। इनमें Satte Pe Satta, Rishtaa Kagaz Ka, Karz, Hero, Vishwanath और Qayamat जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

इंडस्ट्री और फैंस ने दी श्रद्धांजलि
मधु मल्होत्रा के निधन से फिल्म जगत में शोक का माहौल है। कई कलाकार और फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं। मधु मल्होत्रा का फिल्मी सफर भले ही आज खत्म हो गया हो, लेकिन उनकी यादगार फिल्में और उनका अभिनय हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेगा। उनकी कला और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

