डोरेमोन के दिग्गज डायरेक्टर का 84 वर्ष की उम्र निधन, चुपचाप क्यों किया गया अंतिम संस्कार?
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 10:47 AM (IST)
नारी डेस्क: लोकप्रिय एनिमे सीरीज़ Doraemon से जुड़े मशहूर एनिमेशन डायरेक्टर Tsutomu Shibayama का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे। एनिमेशन स्टूडियो Ajiado Animation Works ने 17 मार्च 2026 को उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की। स्टूडियो के अनुसार, शिबायामा का निधन 6 मार्च को हुआ था, लेकिन परिवार की इच्छा के चलते इस खबर को सार्वजनिक करने में देरी की गई।
निजी तौर पर हुआ अंतिम संस्कार
स्टूडियो द्वारा जारी बयान में बताया गया कि उनका अंतिम संस्कार बेहद निजी तरीके से किया गया। इसमें केवल परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए। परिवार की इच्छा का सम्मान करते हुए इस दौरान किसी सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। हालांकि, स्टूडियो ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में एक मेमोरियल इवेंट आयोजित किया जाएगा।
Doraemon Director Tsutomu Shibayama Dies At 84#Doraemon #TsutomuShibayama #AnimeNews #Japan #animationfurry https://t.co/k5Rmacq5Fw
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) March 18, 2026
डोरेमोन से रहा गहरा नाता
शिबायामा सुतोमू का नाम डोरेमोन सीरीज़ के साथ करीब दो दशकों तक जुड़ा रहा। उन्होंने 1979 में इस सीरीज़ का निर्देशन संभाला और इसके बाद 20 से अधिक फिल्मों का भी निर्देशन किया। उनके योगदान ने इस शो को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026 Colors: 9 दिनों में मां दुर्गा को इन प्रिय रंगों से करें श्रृंगार
1963 में शुरू किया करियर
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1963 में Toei Animation के साथ की थी। बाद में वे Shin-Ei Animation से जुड़े और कई सफल प्रोजेक्ट्स पर काम किया। डोरेमोन के अलावा उन्होंने कई अन्य चर्चित एनिमे प्रोजेक्ट्स में भी योगदान दिया, जिनमें Chibi Maruko-chan, Lupin III और Kaiketsu Zorori शामिल हैं।
Veteran Doraemon director Tsutomu Shibayama has passed away at the age of 84 due to lung cancer, Japanese animation studio Asia-do (Ajia-do Animation Works) announced. pic.twitter.com/uljGpHaW0p
— The Page Z (@ThePageZ_) March 19, 2026
मिला था लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
एनिमेशन क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए 2012 में Agency for Cultural Affairs ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया था। शिबायामा सुतोमू का निधन एनिमेशन जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके कार्यों ने कई पीढ़ियों को मनोरंजन और प्रेरणा दी।

