Maniesh Paul की मां का 77 साल की उम्र में हुआ निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 07:01 PM (IST)

नारी डेस्क : अभिनेता और मशहूर टीवी होस्ट मनीष पॉल के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनकी मां उर्मिल पॉल का 8 जुलाई को 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मां के निधन से मनीष पॉल और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस खबर के सामने आने के बाद मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

दिल्ली में ली अंतिम सांस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्मिल पॉल ने दिल्ली में अंतिम सांस ली। फिलहाल उनके निधन के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार की ओर से भी इस संबंध में कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

मनीष पॉल के जीवन में मां की थी अहम भूमिका

मनीष पॉल कई इंटरव्यू में अपनी मां का जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि करियर के शुरुआती संघर्षों से लेकर सफलता तक हर कदम पर उनकी मां ने उनका साथ दिया। जब उन्होंने मनोरंजन जगत में अपना करियर बनाने का फैसला किया, तब भी उनकी मां ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और हर परिस्थिति में उनका समर्थन किया।

यें भी पढ़ें : इस नाम वाले लोग होते हैं महत्वाकांक्षी, सफलता पाने के लिए करनी पड़ती है कड़ी मेहनत

कौन हैं मनीष पॉल?

मनीष पॉल भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय होस्ट और अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में रेडियो जॉकी (RJ) और वीडियो जॉकी (VJ) के रूप में की थी। इसके बाद वह मुंबई आए और टेलीविजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने 'झलक दिखला जा', 'इंडियाज गॉट टैलेंट' और कई बड़े रियलिटी शोज की मेजबानी की है। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन एंकरिंग के कारण वह दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं।

यें भी पढ़ें : रोज इस तरीके से पिएं मेथी का पानी, नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे होगा साफ

फिल्मों और वेब सीरीज में भी दिखा अभिनय

टीवी के अलावा मनीष पॉल ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 'मिकी वायरस' से फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह 'तेरे बिन लादेन: डेड ऑर अलाइव', 'बा बा ब्लैक शीप' और 'जुगजुग जीयो' जैसी फिल्मों में नजर आए। इसके अलावा वे वेब सीरीज 'रफूचक्कर' में भी अपने अभिनय का दम दिखा चुके हैं।

उर्मिल पॉल के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और शुभचिंतक मनीष पॉल और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। हर कोई दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में संबल मिलने की प्रार्थना कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static