फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, 78 साल की उम्र में Actor का हुआ निधन

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 05:21 PM (IST)

नारी डेस्क : मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। कनाडाई फिल्म, टीवी और थिएटर के दिग्गज अभिनेता मार्क मेसियर (Marc Messier) का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। करीब पांच दशकों तक अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले मेसियर पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनके निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कनाडा के मशहूर अभिनेता मार्क मेसियर का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी मीडिया एजेंसी ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि वह पिछले कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे थे और मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में तीन बच्चे हैं। उनके निधन की खबर से फैंस और मनोरंजन जगत के लोग गहरे सदमे में हैं।

PunjabKesari

'ब्रू' स्टेज शो से मिली खास पहचान

मार्क मेसियर ने क्यूबेक की मनोरंजन इंडस्ट्री में 50 साल से भी अधिक समय तक काम किया। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मशहूर कॉमेडी स्टेज शो 'ब्रू (Broue)' से मिली। 1979 में शुरू हुए इस नाटक का 38 वर्षों तक सफल मंचन हुआ। इस दौरान इसके 3,322 शो हुए और 30 लाख से ज्यादा दर्शकों ने इसे देखा। यह कनाडा के सबसे प्रतिष्ठित थिएटर प्रोडक्शंस में से एक माना जाता है।

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!

टीवी और फिल्मों में भी छोड़ी अमिट छाप

थिएटर के अलावा मार्क मेसियर ने टेलीविजन और फिल्मों में भी कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। उन्हें लोकप्रिय सिटकॉम 'La petite vie' में Réjean के किरदार से खास पहचान मिली। इसके अलावा उन्होंने 'Lance et compte' और 'Les Boys' जैसी हिट फ्रेंचाइजी में भी शानदार अभिनय किया।

कई चर्चित प्रोजेक्ट्स का रहे हिस्सा

अपने लंबे करियर में उन्होंने 'Omerta', 'La faille', 'The Sphinx' (1995) और 'My Mother's Men' (2022) जैसी फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। उनका आखिरी टीवी रोल 'Welcome to Kingston Falls' सीरीज में Pop के किरदार के रूप में था। हाल के वर्षों में वह अपने सोलो थिएटर शो 'Alone... on Stage!' के जरिए भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे।

यें भी पढ़ें : सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद आता है इनके पास

कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से हुए सम्मानित

मार्क मेसियर को अभिनय के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए कई Gémeaux और Artis Awards से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2025 में उन्हें कनाडा के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक Officer of the Order of Canada से भी नवाजा गया। उनका योगदान कनाडाई सिनेमा और थिएटर के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static