15 साल की शादी टूटी तो छलका Celina Jaitly का दर्द, महिलाओं को दी ये बड़ी सीख
punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 06:22 PM (IST)
नारी डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पति पीटर हाग से तलाक के बीच एक्ट्रेस ने पहली बार खुलकर अपने रिश्ते, कानूनी लड़ाई और आर्थिक परेशानियों पर बात की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने महिलाओं को शादी से पहले आर्थिक रूप से जागरूक रहने और अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर अहम सलाह भी दी। 15 साल की शादी और तीन बच्चों के बाद सेलिना और पीटर हाग का रिश्ता टूटने की कगार पर है। अभिनेत्री का कहना है कि इस कठिन दौर ने उन्हें कई ऐसे सबक सिखाए हैं, जिन्हें हर महिला को जानना चाहिए।
'शादी से पहले प्रीनप साइन करें'
India Today को दिए इंटरव्यू में सेलिना जेटली ने कहा कि महिलाओं को शादी से पहले प्रीनप (Prenuptial Agreement) पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। साथ ही शादी के बाद भी अपनी संपत्ति और आर्थिक मामलों को स्वतंत्र रूप से संभालना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं महिलाओं को सलाह दूंगी कि अगर उनके पास अपनी संपत्ति है, तो शादी से पहले प्रीनप साइन करने पर विचार करें। शादी के बाद भी अपनी प्रॉपर्टी और अपना पैसा अलग रखें, क्योंकि आखिरकार कई रिश्तों में बात पैसों तक पहुंच जाती है।

'प्यार से ज्यादा मुश्किल वक्त में कानून और संपत्ति की अहमियत समझ आती है'
सेलिना का कहना है कि शादी को अक्सर प्यार, विश्वास और जिंदगीभर साथ निभाने के वादों से जोड़ा जाता है, लेकिन जब रिश्ता टूटता है तो भावनाओं के साथ-साथ कानूनी और आर्थिक पहलू भी बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं। उनके मुताबिक, कठिन समय में उन्हें महसूस हुआ कि आर्थिक स्वतंत्रता और कानूनी सुरक्षा कितनी जरूरी होती है।
यें भी पढ़ें : Asthma के मरीज भूलकर भी न करें ये गलतियां, ये 6 चीजें बढ़ा सकती हैं आपकी परेशानी
पूर्व पति पर लगाए गंभीर आरोप
सेलिना जेटली ने अपने पूर्व पति पर आरोप लगाया कि समय के साथ उन्होंने उनकी संपत्ति और पैसों पर नियंत्रण कर लिया। अभिनेत्री का दावा है कि तलाक की प्रक्रिया के दौरान उन्हें भावनात्मक रूप से भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इन आरोपों पर पीटर हाग की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

शादी की सालगिरह पर मिला तलाक का नोटिस
सेलिना ने बताया कि उन्हें अपनी शादी की सालगिरह के दिन ही तलाक का नोटिस मिला, जिसने उन्हें पूरी तरह झकझोर दिया। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि यह ऑस्ट्रिया की रेजिडेंसी या नागरिकता से जुड़ा कोई आधिकारिक दस्तावेज है, लेकिन बाद में पता चला कि वह तलाक का नोटिस था। अभिनेत्री के मुताबिक, यह उनके जीवन के सबसे कठिन पलों में से एक था।
यें भी पढ़ें : मेहनत से मिट्टी को भी सोना बना सकते हैं इस मूलांक के लोग, किस्मत पर नहीं करते भरोसा
लंबे ब्रेक के बाद बॉलीवुड में वापसी
तलाक की खबरों के बीच सेलिना जेटली ने अपने अभिनय करियर में वापसी का भी ऐलान किया है। कई वर्षों तक फिल्मों से दूर रहने के बाद अब वह नए प्रोजेक्ट्स के साथ फिर से बॉलीवुड में नजर आएंगी।

