बिश्नोई गैंग ने दी  आमिर खान को धमकी, गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी को बताया लव जिहाद

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 10:53 AM (IST)

नारी डेस्क:  अपनी तीसरी शादी के बाद से ही  बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान खबरों में बने हुए हैं। सलमान खान के बाद अब आमिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गए हैं। खबरों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से अब आमिर खान को भी सोशल मीडिया पर धमकी दी गई है।  एक्टर को धमकी तीसरी शादी को लेकर मिली है। 

PunjabKesari
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आरज़ू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो भेजकर आमिर खान को धमकी दी है। हालांकि नारी इस  पोस्ट और ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। धमकी भरे पोस्ट में कहा गया- " जय श्री राम, जय सीता राम, मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप)  ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं। हम इस कुत्ते को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दे दिया जाएगा, ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है। " 

PunjabKesari
ऑडियो में आगे कहा गया-   " हमारा हमारे भाई-बहनों और देशवासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकत को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे। ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे। " फिलहाल, आमिर खान या उनकी टीम की तरफ से इस वायरल पोस्ट और कथित ऑडियो पर कोई ऑफिशियल प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि इस पोस्ट के बाद मुंबई पुलिस और साइबर सेल की टीमें सक्रिय हो गई हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static