तलाक के 12 साल बाद Jennifer Winget ने रचाई दूसरी शादी, वेडिंग की तस्वीरें हुईं Viral

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 05:31 PM (IST)

नारी डेस्क : टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने आखिरकार अपने जीवन की नई शुरुआत कर दी है। लंबे समय से उनकी शादी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी शादी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। जेनिफर ने अपने पति विलियम इस्माइल के साथ एक खूबसूरत वेडिंग वीडियो शेयर किया, जिसके बाद फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

PunjabKesari

लंदन में हुई इंटिमेट वाइट वेडिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर विंगेट और विलियम इस्माइल ने 16 जुलाई 2026 को लंदन में एक निजी (इंटिमेट) समारोह में शादी की। इस खास मौके पर सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे। दोनों ने ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार व्हाइट वेडिंग की। शादी का वीडियो शेयर करते हुए जेनिफर ने भावुक कैप्शन लिखा कि "आखिरकार हमारे सितारे भी मिल गए।" वीडियो के अंत में लिखा गया, "Officially introducing you all to my forever." इस खास मैसेज ने फैंस का दिल जीत लिया और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

PunjabKesari

वेडिंग वीडियो में दिखीं खूबसूरत झलकियां

वीडियो की शुरुआत जेनिफर और विलियम के हाथों में हाथ थामे हुए एक रोमांटिक सीन से होती है, जिसमें जेनिफर अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। इसके बाद चर्च में हुई वेडिंग सेरेमनी की खूबसूरत झलकियां दिखाई जाती हैं। वीडियो के आखिर में दोनों चर्च से मुस्कुराते हुए बाहर निकलते नजर आते हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

फैंस ने दीं ढेरों शुभकामनाएं

जैसे ही जेनिफर ने अपनी शादी का वीडियो शेयर किया, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस कमेंट कर कपल को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इस पल का बेसब्री से इंतजार था।" वहीं दूसरे ने लिखा, बधाई हो जेनिफर, आपकी नई जिंदगी खुशियों से भरी रहे।

PunjabKesari

सेलेब्स ने भी लुटाया प्यार

जेनिफर और विलियम की शादी पर टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। जेनेलिया डिसूजा, जन्नत जुबैर, सोनू सूद, रश्मि देसाई, मौनी रॉय और दृष्टि धामी समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर नवविवाहित जोड़े को बधाई और शुभकामनाएं दीं। जेनिफर विंगेट की इस खूबसूरत व्हाइट वेडिंग ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है और उनका वेडिंग वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static