रविवार को करें ये उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी तरक्की

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2020 - 04:34 PM (IST)

सूर्य देव प्रकाश के देवता है। इनके तेज से ही पूरी धरती अंधकार से दूर होती है। शास्त्रों के मुताबिक, सूर्य देव महार्षि कश्यप और माता अदिति के पुत्र माने जाते है। सूर्य देव को रविवार का दिन अति प्रिय होने से इस दिन इनकी पूजा करने से दुखों का नाश हो जीवन में सुख की नई किरण आती है। इससे व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियों का अंत हो, धन, अन्न और मानसिक सुख की प्राप्ति होती है। ऐसे में आप भी रविवार के दिन इन उपायों को करके सूर्य देव की कृपा पा सकते हैं। तो चलिए जानते है उन उपायों के बारे में...

nari,PunjabKesari

दूध

1 गिलास दूध को रविवार की रात को सिरहाने पर रखें। फिर अगली सुबह नहाकर, साफ कपड़े पहन कर किसी पेड़ की जड़ पर डाल दें। ऐसा लगातार 7 रविवार करने से आर्थिक परेशानी दूर हो, धन की देवी लक्ष्मी का घर में वास होता है। 

तांबे के लोटे में जल

तांबे को लोटे में जल और थोड़े ताजे फूल डालकर रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे कारोबार व व्यापार में तरक्की मिलने के साथ नौकरी में सफलता मिलने के योग बनते हैं। 

nari,PunjabKesari

वैदिक मंत्रों का जाप

रोजाना सूर्य देव को जल चढ़ाते समय उनके वैदिक मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए। इससे लगातार 21 दिन करने से नौकरी से जुड़ी परेशानयां दूर होता है। 

मछलियों को आटा 

वैसे तो हर जीव-जंतुओं को भोजन करवाना चाहिए। इससे भगवान की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही खास रविवार के दिन मछलियों को आटा खिलाने से जीवन में चल आर्थिक परेशानी दूर होती है। 

पीपल पर दीपक 

रविवार की शाम को चौमुखा दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाने से धन का आगमन होता है। इसके साथ अगर आप यह दीपक घर पर खुद आटे से तैयार करेंगे तो यह ज्यादा शुभफलदाई होता है। 

nari,PunjabKesari

इन चीजों का करें दान 

सूर्य देव की असीम कृपा पाने के रविवार के दिन बर्तनों का करें दान घी, लाल रंग का कपड़ा, गुड़, बर्तन आदि चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static