Asha Bhosle की बेटी ने क्यों किया था सुसाइड? कमरे में मिली थीं खून से लथपथ
punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 12:56 PM (IST)
नारी डेस्क : भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका Asha Bhosle की जिंदगी जितनी शानदार रही, उतनी ही दर्दनाक भी। उनकी बेटी Varsha Bhosle की मौत ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था। यह घटना उनके जीवन का सबसे बड़ा सदमा मानी जाती है।
कब और कैसे हुआ हादसा?
8 अक्टूबर 2012 की सुबह मुंबई में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। Varsha Bhosle अपने घर के लिविंग रूम में मृत पाई गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घर के स्टाफ ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा, जिसके बाद इस घटना की जानकारी बाहर आई।

उस वक्त देश से बाहर थीं आशा भोसले
इस दर्दनाक घटना के समय Asha Bhosle सिंगापुर में थीं। जैसे ही उन्हें यह खबर मिली, वे सदमे में आ गईं। बताया जाता है कि यह खबर सुनते ही वे पूरी तरह टूट गईं और तुरंत भारत लौटने का फैसला लिया।
यें भी पढ़ें : गलती से घर में लड़की पैदा हो गई, तानों से उठकर सुरों की मलिका बनीं ये मशहूर सिंगर
कौन थीं वर्षा भोसले?
Varsha Bhosle एक सिंगर और कॉलमिस्ट थीं। वे Asha Bhosle और उनके पहले पति गणपतराव भोसले की बेटी थीं। वे अपने बेबाक विचारों और लेखन के लिए जानी जाती थीं।
डिप्रेशन से जूझ रही थीं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्षा लंबे समय से Depression से जूझ रही थीं। उनकी शादी हेमंत केनकरे से हुई थी, लेकिन रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए। तलाक, करियर में ठहराव और एक करीबी दोस्त की मौत ने उनकी मानसिक स्थिति को और खराब कर दिया था। इससे पहले भी उन्होंने 2008 और 2010 में आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन तब उन्हें बचा लिया गया था।
यें भी पढ़ें : अच्छी डाइट के बावजूद शरीर में क्यों घट रहा है हीमोग्लोबिन? जानें असली कारण और बचाव
अपनी बेटी को इस तरह खोना Asha Bhosle के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा झटका था। यह दर्द उनके जीवन में कभी न भरने वाला जख्म बन गया।

