''हनुमान अंश'' देखकर रो पड़ती है Neem Karoli Baba की बेटी, फिल्म बनाने से पहले उनसे मिली थी डायरेक्टर
punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 04:16 PM (IST)
नारी डेस्क: 'हनुमान अंश' की कहानी नीम करौली बाबा के परिवार के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ गई है। बाबा की बेटी गिरिजा (जिन्हें प्यार से 'अम्मा जी' कहा जाता है) ने इस फिल्म को एक दो बार नहीं बल्कि 15 बार देखा और हर बार वह भावुक हो गई। फिल्म के प्रोड्यूसर ने बताया था कि वह और डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने बाबा की बेटी से मिलने गए थे।

रागिनी ने एक इंटरव्यू में बताया था- जब उनकी और अम्मा जी के बीच फ़ोन पर बातचीत हो रही थी, तो उन्होंने पूछा कि क्या वह 'हनुमान अंश' देखना चाहेंगी। अम्मा जी ने जवाब दिया- "हां मैं फिल्म तब देखूंगी जब मुझे लगेगा कि सही समय आ गया है।" उन्होंने बताया कि अब तक, बाबा की बेटी ने यह फिल्म एक से ज़्यादा बार देखी है और हर बार वह इसे देखकर रो पड़ीं। प्रोड्यूसर ने बातचीत के दौरान सामने आई एक निजी बात भी बताई। अम्मा जी ने रागिनी और विशाल से पूछा कि उन्हें यह फ़िल्म बनाने की प्रेरणा कहां से मिली। रागिनी ने छह साल की उम्र में नीम करौली बाबा से हुई अपनी मुलाक़ात के बारे में बताया, जबकि विशाल ने अपनी रिसर्च और इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की वजहों पर बात की।

रागिनी ने बताया कि मैंने उनसे कहा- ‘अम्मा जी, मेरे पिता नैनीताल में पोस्टेड थे।। अम्मा जी ने तुरंत मेरे पिता का नाम लिया, आगरा में मेरे पिता के घर की सही जगह बताई, और यह लगभग 50 साल पुरानी बात है। अम्मा जी ने कहा कि वह सब कुछ अपनी आंखों के सामने असल समय में देख सकती थीं। उन्होंने मेरे बड़े भाई का नाम भी लिया। मैं इससे बड़े चमत्कार के बारे में सोच भी नहीं सकती।” रागिनी ने कहा कि - “ उस पल ने उन्हें भावुक कर दिया। मैं रो रही थी और मैंने उनसे पूछा- ‘आपको यह सब कैसे पता?’ इस पर अम्मा जी ने जवाब दिया- ‘मेरे पास आपके सवाल का कोई जवाब नहीं है, लेकिन मैं सब कुछ देख सकती थी।’ आखिर वह बाबा जी की बेटी हैं, और इस अनुभव के बाद मुझे यकीन हो गया कि बाबा ने मुझे इतने बड़े काम का हिस्सा बनने के लिए चुना है।”

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' 7 अगस्त को रिलीज़ हुई और इसने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की है। फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करौली बाबा और चंदन के. आनंद ने राम नंदन भोसले की भूमिका निभाई है। निखिल दुबे, अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे भी फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं।

