सीता का रोल निभा रही अंजलि अरोड़ा बोली- हर मंगलवार हनुमान मंदिर जाने से मुझे मिला ये मौका

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 12:35 PM (IST)

नारी डेस्क: एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा जो आने वाली पौराणिक फिल्म 'श्री रामायण कथा' में माता सीता का रोल निभाने वाली हैं, ने कहा कि उन्हें लगा कि यह रोल उन्हें भगवान राम और हनुमान के आशीर्वाद के रूप में मिला है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह हर मंगलवार हनुमान मंदिर जाती हैं और प्रार्थना करती हैं कि उन्हें वही मिले जो उनके लिए सही है। IANS के साथ एक खास बातचीत में, अंजलि ने उस पल को याद किया जब डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने उन्हें इस रोल के लिए अप्रोच किया और उन्हें सीता के रूप में उनका AI-जनरेटेड वर्शन दिखाया।

PunjabKesari
अंजलि ने याद करते हुए कहा- "जब मुझे यह रोल ऑफर किया गया, जब सर मेरे पास आए, तो उन्होंने मुझे मेरी फोटो का AI वर्शन दिखाया। तो उसे देखकर मैं हंसी। मैंने कहा, अरे, यह मैं हूं? तो सर ने कहा, हां, यह तुम ही हो।" अंजलि ने कहा कि वह शुरू में हैरान थी तो मैंने कहा सर, क्या आपको सच में लगता है कि मैं यह करूंगी? उन्होंने कहा- हां तुम पक्का करोगी। तो फिर मैंने थोड़ा समय लिया, मैंने सोचा कि अगर मुझे यह चीज मिल रही है, तो शायद यह एक आशीर्वाद है," । इसके बाद एक्ट्रेस ने इस मौके को हनुमान मंदिर जाने और अपनी प्रार्थनाओं से जोड़ा। उन्होंने कहा- "क्योंकि मैं हमेशा हर मंगलवार हनुमान मंदिर जाती हूं। और मैं हमेशा प्रार्थना करती हूं कि मुझे वही मिले जो मेरा हक है। तो शायद उन्होंने मुझे आशीर्वाद के तौर पर यह रोल दिया है।"

PunjabKesari
अंजलि ने कहा कि उन्होंने इस किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश की है और माता सीता से जुड़े गुणों को समझने पर काम किया है। उन्होंने कहा- "मैंने इसे पूरी तरह से खुद निभाने की कोशिश की है। सीता मां का हर गुण उनका धैर्य, त्याग, हर धर्म। और जब आप उन्हें सिनेमा में देखेंगे, तो आप बता पाएंगे कि वह कैसी हैं। हर एक्टर खुद परफॉर्म करता है और अपना बेस्ट देता है। अब यह दर्शकों के हाथ में है कि वे इसे स्वीकार करते हैं या नहीं, क्योंकि उन्हें यह पसंद आ भी सकता है और नहीं भी।" उन्होंने आगे कहा- "एक एक्टर के तौर पर, हमें जो किरदार दिया गया है, हम उसके साथ कितना न्याय कर पा रहे हैं, यह हम पर निर्भर करता है।" जानकारी के लिए बता दें कि 'श्री रामायण कथा' का निर्देशन अभिषेक सिंह कर रहे हैं। इसमें देव शर्मा श्री राम के रोल में, अंजलि अरोड़ा माता सीता के रोल में और रजनीश दुग्गल रावण के रोल में नज़र आएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static