फलों और सब्जियों के छिलकों से पाएं ग्लोइंग स्किन, जानें आसान घरेलू उपाय
punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 02:01 PM (IST)
नारी डेस्क: आजकल महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय लोग प्राकृतिक उपायों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। ऐसे में फलों और सब्जियों के छिलके आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। जिन्हें हम अक्सर कचरा समझकर फेंक देते हैं, वही आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो देने में मदद कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, आलू, केला, पपीता, संतरा और खीरे के छिलकों में विटामिन A, C, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसे हेल्दी और चमकदार बनाते हैं।
छिलकों का सही उपयोग बन सकता है ब्यूटी सीक्रेट
अगर इन छिलकों का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो बिना ज्यादा खर्च किए आप अपनी स्किन को निखार सकते हैं। आइए जानते हैं इनके आसान और असरदार उपयोग।
आलू के छिलके: आलू के छिलके त्वचा की रंगत निखारने और डार्क सर्कल्स कम करने में मददगार होते हैं।
कैसे करें उपयोग?
छिलके को 5-10 मिनट तक चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें
डार्क सर्कल्स के लिए इसका रस रुई में लगाकर आंखों के पास रखें।

केले के छिलके: केले के छिलकों में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पिंपल्स कम करने में मदद करते हैं।
कैसे करें उपयोग?
छिलकों को धोकर चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें
हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।
यें भी पढ़ें : सुबह उठते ही चादर-कपड़ों पर दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान
संतरे के छिलके: संतरे के छिलके विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाते हैं।
कैसे करें उपयोग?
छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें
इसे दही या दूध में मिलाकर फेस पैक बनाएं
15 मिनट बाद धो लें।

पपीते के छिलके: पपीते के छिलके डेड स्किन हटाकर नई और चमकदार त्वचा लाने में मदद करते हैं।
कैसे करें उपयोग?
छिलकों का पाउडर बनाकर एलोवेरा जेल में मिलाएं
चेहरे पर लगाकर कुछ देर बाद धो लें।
यें भी पढ़ें : सिर्फ 1-2 दिन में ही Periods हो जाते खत्म तो Expert ने बताया इसे सबसे खराब
खीरे के छिलके: खीरे के छिलके त्वचा को ठंडक देते हैं और पोर्स की गंदगी साफ करते हैं।
कैसे करें उपयोग?
छिलकों को पीसकर पेस्ट बनाएं
10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं।

लगाने से ध्यान रखें इन बातों पर
इस्तेमाल से पहले छिलकों को अच्छी तरह धो लें
संवेदनशील त्वचा वाले पहले पैच टेस्ट जरूर करें
नियमित उपयोग से ही बेहतर परिणाम मिलते हैं।
फलों और सब्जियों के छिलके आपकी स्किन के लिए एक सस्ता, आसान और प्राकृतिक उपाय हैं। अगर आप इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो बिना महंगे प्रोडक्ट्स के भी ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पा सकते हैं।

