Asha Bhosle जी का वो विवादित गाना, जो बैन होने के बाद भी उन्हें मिला था अवॉर्ड

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 03:11 PM (IST)

नारी डेस्क : दिग्गज पार्श्वगायिका Asha Bhosle के निधन के बाद उनसे जुड़े कई पुराने किस्से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसी कड़ी में उनका मशहूर गीत ‘Dum Maro Dum’ भी चर्चा में है, जो रिलीज के समय भारी विवादों में घिर गया था और बाद में बड़ी सफलता हासिल की।

फिल्म से जुड़ा आइकॉनिक गाना

यह गीत Hare Rama Hare Krishna का हिस्सा था, जिसमें Dev Anand और Zeenat Aman नजर आए थे। गाने को अपनी आवाज दी थी आशा भोसले ने, जबकि संगीत R. D. Burman और बोल Anand Bakshi के थे।

PunjabKesari

विवाद और बैन की वजह

रिलीज के दौरान इस गाने को लेकर काफी विरोध हुआ। बताया जाता है कि गाने के बोलों में धार्मिक संदर्भ और ‘दम’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर आपत्ति जताई गई थी। इसके अलावा, उस समय यह भी माना गया कि यह गीत युवाओं के बीच हिप्पी संस्कृति को बढ़ावा दे सकता है। इसी कारण All India Radio और दूरदर्शन जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस गाने के प्रसारण पर रोक लगा दी गई थी।

यें भी पढ़ें : कितनी अमीर थीं Asha Bhosle? संपत्ति का आंकड़ा उड़ा देगा होश, जानें उनकी नेटवर्थ

 

बैन के बाद भी मिली बड़ी कामयाबी

विवादों के बावजूद ‘Dum Maro Dum’ लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ। इतना ही नहीं, इस गाने के लिए Asha Bhosle को फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। समय के साथ यह गीत और भी ज्यादा मशहूर होता गया और आज इसे हिंदी सिनेमा के सबसे आइकॉनिक गानों में गिना जाता है। आज भी यह गाना पार्टियों और सोशल मीडिया पर खूब सुना और पसंद किया जाता है।

PunjabKesari

संगीत की अमर विरासत

Asha Bhosle ने अपने लंबे करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए और कई भाषाओं में अपनी आवाज दी। ‘दम मारो दम’ इस बात का उदाहरण है कि सच्ची कला विवादों से ऊपर उठकर हमेशा लोगों के दिलों में जगह बना लेती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static