भारत में रेल थीम पर बना खास रेस्टोरेंट, जहां ट्रेन के जरिए ग्राहकों को परोसा जाता है खाना

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 01:54 PM (IST)

कई लोगों को अलग-अलग तरह की चीजें खाने में पसंद होती है। ऐसे में जहां पर घूमने जाते हैं वहां का स्वाद जरूर चखते हैं। वहीं देशभर में कई अजीबो-गरीब रेस्टोरेंट के बारे में भी आपने जरूर सुना होगा। बता दें, भारत देश में ही कई रेस्टोरेंट ऐसे हैं जहां पर कब्रिस्तान में खाना सर्व किया जाता है। इसके अलावा कहीं जेल नुमा रेस्टोरेंट हैं, जिसमें ग्राहक के लिए अलग बैरक बना होता हैं। इसमें जेल के सिपाही व बंदी खाना सर्व करते हैं। वहीं आपने सफर दौरान कई बार ट्रेन का भोजन भी खाया होगा। मगर आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां पर ट्रेन थीम वाला रेस्टोरेंट है। यहां पर टॉय ट्रेन के जरिए ग्राहकों को फूड सर्व किया जाता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

PunjabKesari

आंध्र प्रदेश में रेल थीम पर आधारित रेस्टोरेंट

अगर आप भी फूड लवर हैं तो आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बने ट्रेन थीम पर आधारित रेस्टोरेंट में खाने का मजा ले सकते हैं। यहां पर ग्राहकों को खाना सर्व करने का अंदाज हर किसी को बेहद आकर्षित करता है।

PunjabKesari

टॉय ट्रेन के जरिए सर्व होता खाना

बता दें, इस रेस्टोरेंट में खाना सर्व करने के लिए एक टॉय ट्रेन गुजरती है। इसी से ही ग्राहकों को खाना परोसा जाता है। टेबल पर आती टॉय ट्रेन ग्राहकों को  बेहद आकर्षित करती है। रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए चेयर कार नुमा कुर्सियां और टेबल पर रेल की पटरियां बनी हुई है।

PunjabKesari

PunjabKesari
 
लोगों को खूब पसंद आ रहा ट्रेन थीम रेस्टोरेंट

खबरों की माने तो देश का यह अनोखा रेस्टोरेंट ग्राहकों को बेहद पसंद आ रहा है। बता दें, इससे पहले इस तरह का रेस्टोरेंट हैदराबाद के कुकटपल्ली में भी बनाया गया है। मगर वहां बना रेस्टोरेंट मेट्रो रेल थीम पर बेस्ड था।

PunjabKesari

रेस्टोरेंट में टेबल्स के नाम भी अलग

इस आकर्षित रेस्टोरेंट में टेबल्स के नाम भी बेहद अनोखे हैं। बता दें, इन टेबल्स के नाम आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा, गुंटूर, राजामुंडरी और अन्य स्टेशनों पर रखे गए हैं। ऐसे में अगर आपका कभी आंध्र प्रदेश जाने का प्लान हो तो इस खास रेस्टोरेंट का खाना चखना ना भूलें।

PunjabKesari

PunjabKesari
PC: Newscrabs And aajtak


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static