पापा-बेटी की जोड़ी ने बनाई नीता अंबानी की खास साड़ी, 4 महीने में तैयार हुआ शाही लुक

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 05:07 PM (IST)

नारी डेस्क: देश की जानी-मानी बिजनेसवुमन नीता अंबानी को कौन नहीं जानता। नीती अंबानी हमेशा आपनी साड़ी और फ़ैशन को लेकर सूर्खिओं में होती हैं। बता दें कि नीती अंबानी  एक बार  फिर अपने खूबसूरत और शाही साड़ी लुक को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने एक खास बनारसी साड़ी पहनी, जिसे पापा-बेटी की जोड़ी ने मिलकर तैयार किया। इस साड़ी को बनाने में करीब 4 महीने का समय लगा।

NMACC इवेंट में दिखा Royal अंदाज

बता दें कि नीता अंबानी ने नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर (NMACC) के एक इवेंट में यह शानदार बनारसी साड़ी पहनी। उनका पूरा लुक ट्रेडिशनल और  Classy स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण लगा, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

PunjabKesari

मास्टर बुनकर और उनकी बेटी ने तैयार की साड़ी

आपको बता दें कि इस बहतरीन साड़ी को जाने-माने मास्टर बुनकर अमरेश कुशवाहा ने अपनी बेटी अंगिका कुशवाहा के साथ मिलकर तैयार किया। हाथ से बुनी गई इस साड़ी में भारतीय कारीगरी की खूबसूरती कला झलकती है, जिसे तैयार करने में कई महीनों की मेहनत लगी।  अगर साड़ी कि खासियत की बात करें तो यह पर्पल रंग की बनारसी साड़ी प्योर सिल्क से बनी है, जिसमें जंगला जाल पैटर्न ओर Golden फ्लोरल मोटिफ्स असली जरी और मीनाकारी वर्क खूबसूरत गुलदस्ता बॉर्डर इन सभी की डिटेल्स ने साड़ी को Rich और लग्जरी Look दिया हैं।

PunjabKesari

साड़ी के ब्लाउज ने दिया Modern Twist

बात करें अगर साड़ी के ब्लाउज की तो नीता अंबानी ने इस ट्रेडिशनल साड़ी के साथ डिजाइनर अनामिका खन्ना का लेस ब्लाउज पहना था। इस ब्लाउज पर जरदोजी और मोतियों का काम था, जिसने पूरे लुक को मॉडर्न और स्टाइलिश बना दिया। जूलरी ने बढ़ाया  शाही शान नीता अंबानी ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने पोल्की डायमंड चोकर सेट पहना, जिसमें हरे रंग की डिटेलिंग थी। इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स, रिंग और कंगन ने उनके स्टाइल को और भी रॉयल बना दिया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  Kareena Kapoor का शाही ट्रेडिशनल लुक:फैंस हुए दीवाने तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर

मेकअप और हेयरस्टाइल

नीता अंबानी के मेकअप और हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने  ने सॉफ्ट और ग्लोइंग मेकअप के साथ वेवी ओपन हेयर रखे। न्यूड लिप्स, हल्का काजल और छोटी बिंदी ने उनके लुक को क्लासिक इंडियन टच दिया।

बनारसी साड़ी कैसे बनती है?

बनारसी साड़ी बनाने की प्रक्रिया काफी मेहनत भरी होती है। पहले सिल्क के धागों को रंगा जाता है। उसके बाद साड़ी की फिर करघे पर बुनाई होती है। बता दे कि  जरी और डिजाइन को हाथों से तैयार किया जाता हैं। आपको जान कर हैंरानी होगी कि इसे बनाने में कई हफ्तों से लेकर महीनों तक का समय लगता है।

नीता अंबानी का यह लुक एक बार फिर दिखाता है कि कैसे ट्रेडिशनल भारतीय पहनावा सही स्टाइलिंग के साथ ग्लोबल फैशन स्टेटमेंट बन सकता है। यह अंदाज महिलाओं के लिए भी शानदार इंस्पिरेशन है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static