इस बार का करवा चाैथ है बेहद खास, बन रहा है चंद्रमा और रोहिणी नक्षत्र का महासंयोग

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 11:18 AM (IST)

नारी डेस्क:  आज देश भर में करवा चौथ का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रहती हैं और रात में चंद्रमा के दर्शन करके अपना व्रत खोलती हैं।करवा चौथ का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है,  इस बार दुर्लभ संयोग बन रहा है।इसलिए इस बार का करवा चाैथ बेहद ही खास माना जा रहा है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 


ये है पूजा का समय

करवा चौथ पूजा का समय 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को शाम 05:38 बजे से शुरू होकर शाम 06:56 बजे तक रहेगा। वहीं करवा चौथ व्रत का समय सुबह 06:31 से शुरू होकर रात 08:17 बजे तक रहेगा।   इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे और सुबह रोहिणी नक्षत्र का संयोग भी बनेगा। चंद्रमा की इस स्थिति को शुभ माना जाता है। 


इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए करवा चौथ का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा इसी राशि में उच्च अवस्था में रहेंगे। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है. ऐसे में चंद्रमा की अनुकूल स्थिति को इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक माना जाता है। धनु राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। मीन राशि के जातकों के लिए परिवार और रिश्तों के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। 


पूजा की समयावधि

सूर्योदय से पूर्व या मध्याह्न काल (जब सूर्य अधिक ऊँचाई पर न हो) शुभ माना जाता है। संध्या समयभी अच्छा समय है, खासकर दीपक जलाने और आरती करने का। इस दिन घर के मुख्य मंदिर या पूजा स्थान में उत्तर या पूर्व दिशा में दीपक जलाना शुभ माना जाता है।  इस योग में पूजा-पाठ करने से व्रती को दोगुना फल प्राप्त होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static