करवा चौथ में भी पत्नियों का साथ देते हैं ये Celebrities, खुद भी रखते हैं व्रत

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 04:43 PM (IST)

नारी डेस्क: करवा चौथ उन त्योहारों में से एक है,  जो हमारे धर्म में हमारे विश्वास को और मजबूत करते हैं। इस दिन, देशभर में विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। आज के समय में भले ही इसके साथ कई और धारणाएं जुड़ गई हों लेकिन कुल मिलाकर यह गहरे प्यार से जुड़ी एक बहुत ही सुंदर परंपरा है।अच्छी बात यह है कि आज के दौर के पति न केवल घर के कामों में मदद करते हैं, बल्कि अपनी पत्नियों के साथ खुद भी व्रत रखते हैं। मिलिए हमारे सेलिब्रिटी पतियों से, जो करवा चौथ के व्रत में हमेशा अपनी पत्नियों का साथ देते हैं। 

PunjabKesari
आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। ताहिरा को 2018 में स्टेज 0 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। अभिनेता ने ताहिरा की अच्छी सेहत के लिए निर्जला व्रत रखा था और उन्होंने अपनी हथेली पर मेहंदी से उनके नाम का पहला अक्षर भी लिखवाया था।

PunjabKesari
प्रिंस नरूला

प्रिंस हर साल युविका के लिए व्रत रखते हैं।  एक इंटरव्यू में, युविका ने बताया था कि- "वह मेरे लिए व्रत रखते हैं और मैं उनके लिए। हम दोनों ही व्रत रखते हैं। जब हम पहली बार साथ आए थे तब भी उन्होंने व्रत रखा था, जबकि उस समय मैं व्रत नहीं रख रही थी। मैंने उनसे पूछा कि आप किसके लिए व्रत रख रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि मैंने यह आपके लिए रखा है।"

PunjabKesari
विराट कोहली


भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने कई बार इंटरव्यू में बताया है कि वे अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। अनुष्का ने भी कहा था कि विराट उनके साथ समान रूप से उपवास करते हैं ताकि वो अकेले न रहें। दोनों का यह प्यार भरा कदम सोशल मीडिया पर फैंस के लिए “Couple Goals” बन गया था।

PunjabKesari

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन हर साल ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ करवा चौथ मनाते हैं।  ऐश्वर्या ने एक बार कहा था कि “अभिषेक भी मेरे साथ उपवास रखते हैं और शाम को साथ में चंद्र दर्शन करते हैं।” बच्चन परिवार में यह त्योहार पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज से मनाया जाता है।

PunjabKesari
राजकुमार राव

राजकुमार राव और पत्रलेखा का रिश्ता भी बहुत प्यारा है। शादी के बाद राजकुमार राव ने बताया था कि वो करवा चौथ पर पत्नी के साथ व्रत रखते हैं, क्योंकि उनके लिए यह “equal love and respect” का प्रतीक है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static